नवंबर में स्वगणना, दिसंबर से शुरू होगी जनगणना
गोरखपुर में 2027 जनगणना के द्वितीय चरण की फिल्ड ट्रेनर ट्रेनिंग बुधवार से शुरू होगी। विधान सभा चुनाव के कारण जनगणना कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। अब स्वगणना 16 नवंबर से शुरू होगी और 1 दिसंबर से 4 जनवरी तक जनगणना की जाएगी। 170 फिल्ड ट्रेनर इस प्रक्रिया में भाग लेंगे।

गोरखपुर, निज संवाददाता। जनगणना 2027 के द्वितीय चरण में फिल्ड ट्रेनर की ट्रेनिंग बुधवार से शुरू होगी। पहले निर्धारित समय फरवरी 2027 से पहले नवंबर में ही जनगणना शुरू होने जा रही है। माना जा रहा है कि विधान सभा चुनाव की वजह से जनगणना कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। अब नवंबर में स्वगणना और दिसंबर में जनगणना होगी। चार जनवरी तक जनगणना की जाएगी। यहीं कारण है कि प्रशासन ने जनगणना की तैयारी तेज कर दी है। मदन मोहन इंजीनयरिंग कॉलेज में फिल्ड ट्रेनर को 7 से 9 अक्टूबर को प्रथम सत्र एवं 12 से 14 अक्टूबर तक द्वितीय सत्र की जनगणना की ट्रेनिंग होगी।
इसमें 170 फिल्ड ट्रेनर ट्रेनिंग लेंगे और वे अन्य कर्मियों को प्रशिक्षित करेंगे। पहले दिन जिलाधिकारी दीपक मीणा की उपस्थित में प्रशिक्षण शुरू होगा। एडीएम वित्त एवं राजस्व जय प्रकाश ने बताया कि 16 नवंबर से स्वगणना शुरू होगी, जबकि एक दिसंबर से चार जनवरी तक जनगणना होगी। नौ जनवरी तक जनगणना संबंधी कार्य पूरे हो जाएंगे।

