गोपाल सिंह नेपाली की कविताएं आज भी प्रासंगिक
हिन्दुस्तान, खगडि़या
खगड़िया में गोपाल सिंह नेपाली की कविताएं आज भी प्रासंगिक हैं। उनकी रचनाएं ईमानदारी, स्वाभिमान और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व को दर्शाती हैं। सुप्रसिद्ध कवयित्री डॉ. स्वराक्षी स्वरा के अनुसार, कवि की पहचान उसके विचारों की ईमानदारी से होती है, न कि उसके शब्दों की लोकप्रियता से।

खगड़िया। एक प्रतिनिधि छह दशक से अधिक समय बीत जाने के बाद भी गोपाल सिंह नेपाली की कविताएं आज भी प्रासंगिक हैं। आज जब सार्वजनिक जीवन में मूल्यों का संकट दिखाई देता है, तब उनकी रचनाएं ईमानदारी, स्वाभिमान और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व का संदेश देती हैं। नई पीढ़ी उन्हें केवल राष्ट्रगीतों के कवि के रूप में नहीं, बल्कि स्वतंत्र चिंतन और निर्भीक लेखनी के प्रतीक के रूप में भी देख सकती है। सुप्रसिद्ध कवयित्री डॉ स्वराक्षी स्वरा ने बताया कि गोपाल सिंह 'नेपाली' ने अपने जीवन और साहित्य से सिद्ध किया कि कवि की सबसे बड़ी पहचान उसके शब्दों की लोकप्रियता नहीं, बल्कि उसके विचारों की ईमानदारी होती है।


