चलते-चलते-- टेक
विंडोज के लिए जेमिनी ऐप लॉन्च गूगल ने विंडोज यूजर के लिए जेमिनी का

विंडोज के लिए जेमिनी ऐप लॉन्च गूगल ने विंडोज यूजर के लिए जेमिनी का डेस्कटॉप ऐप लॉन्च कर दिया है। इससे अब जेमिनी का इस्तेमाल मैक के अलावा विंडोज कंप्यूटर पर भी किया जा सकेगा। यूजर्स ऑल्ट के साथ स्पेस शॉर्टकट दबाकर तुरंत जेमिनी ऐप खोल सकते हैं। इसका उद्देश्य काम के बीच बिना विंडो बदले डॉक्यूमेंट की जानकारी जांचने, आइडिया लेने या प्रेजेंटेशन के लिए आकर्षक टाइटल तैयार करने जैसे काम आसान बनाना है。
यूट्यूब लाया अकाउंट लॉक फीचर
यूट्यूब ने साझा टीवी और स्ट्रीमिंग डिवाइस इस्तेमाल करने वाले यूजर के लिए अकाउंट लॉक फीचर पेश किया है। इससे प्रोफाइल को 4 अंकों के पिन से सुरक्षित कर सकेंगे। इससे दूसरे लोग वॉच हिस्ट्री या रिकमेंडेशन नहीं देख पाएंगे। यूट्यूब की सेटिंग में जाकर अकाउंट लॉक का विकल्प मिलेगा।
टेलिग्राम के बॉट्स आएंगे काम
टेलिग्राम सिर्फ चैट और मैसेज भेजने वाला ऐप नहीं रह गया है। इसमें मौजूद बॉट्स कई काम कर सकते हैं। रिमाइंडर लगाने से लेकर फाइल मैनेज करने, भुगतान करने और बाहरी सेवाओं से कनेक्ट करने तक बॉट्स कई काम संभाल सकते हैं। दूसरे बॉट्स के साथ बातचीत और चैट ऑटोमेशन जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।
एप्पल वॉच से हटा वॉकी-टॉकी फीचर
नई एप्पल वॉच सीरीज से वॉकी-टॉकी फीचर को हटा दिया गया है। कंपनी ने नए मॉडल्स में हेल्थ सेंसिंग सिस्टम, बेहतर हार्ट रेट ट्रैकिंग और एप्पल इंटेलिजेंस से जुड़े कई फीचर्स पेश किए हैं। यह हर 5 सेकंड में दिल की धड़कन रिकॉर्ड कर सकती है। सामान्य इस्तेमाल में इसकी बैटरी 24 घंटे तक चल सकती है।


