चलते-चलते-- गूगल लाया अपना सबसे ताकतवर एआई मॉडल
- जेमिनी 4 आर्गन कोडिंग, कानूनी, वित्तीय काम संभालेगा - साइबर सुरक्षा में भी माहिर

कैलिफोर्निया, एजेंसी। गूगल ने अपना अब तक का सबसे ताकतवर एआई मॉडल जेमिनी 4 आर्गन पेश किया है। यह जेमिनी 4 सीरीज का पहला मॉडल है। इसे ऐसे जटिल काम करने के लिए तैयार किया गया है, जिनमें कई चरणों में काम करना पड़ता है। इनमें सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, कानूनी और वित्तीय काम शामिल हैं।साइबर सुरक्षा में भी इसे मजबूत बनाया गया है। गूगल का कहना है कि यह मॉडल खतरनाक साइबर हमलों को रोक सकता है। यह सॉफ्टवेयर की कमियों को खोजने और उन्हें ठीक करने में माहिर है। फिलहाल इसे सीमित रूप से साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों को उपलब्ध कराया जा रहा है।
बाद में इसे गूगल अल्ट्रा सब्सक्राइबर के लिए जारी किया जाएगा।इसकी 1 मिलियन टोकन की आउटपुट क्षमता है। यह पिछले 64 हजार टोकन की सीमा से काफी ज्यादा है। इसका मतलब है कि मॉडल एक ही बार में बहुत लंबा कोड, दस्तावेज या दूसरे जटिल काम संभाल सकता है।


