एलएनएमआई : छात्रों ने सीखीं एआई की बारीकियां

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

ललित नारायण मिश्रा इंस्टीट्यूट में 'गूगल आई-ओ एक्सटेंडेड 2026' कार्यक्रम हुआ। इसमें छात्रों ने तकनीक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग और क्लाउड तकनीक की बारीकियां सीखी। प्रमुख वक्ताओं ने विचार साझा किए, और एक छात्र ने गूगल की प्रतियोगिता जीतने का अनुभव साझा किया। कार्यक्रम में सीखने की गतिविधियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी शामिल थे।

एलएनएमआई : छात्रों ने सीखीं एआई की बारीकियां

ललित नारायण मिश्रा इंस्टीट्यूट (एलएनएमआई) में 'गूगल आई-ओ एक्सटेंडेड 2026' के तहत गूगल डेवलपर समूह की ओर से शनिवार को तकनीकी सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम में बिहार समेत विभिन्न राज्यों से आए छात्रों, कंप्यूटर प्रोग्राम बनाने वालों और नई कंपनी खोलने के इच्छुक लोगों ने हिस्सा लिया। छात्रों ने अत्याधुनिक तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमता की बारीकियां सीखीं। शुरुआत एलएनएमआई के रजिस्ट्रार सुधीर कुमार ने स्वागत भाषण से किया। पहले सत्र का संचालन तान्या और अमिकर ने किया, जबकि दूसरे सत्र को रूपम और निशांत ने संभाला। तकनीकी सत्रों में विशेषज्ञ जितेन्द्र गुप्ता, सौरभ मिश्रा, दीपक कुमार और आशीष कुमार ने विचार साझा किए।

उन्होंने क्लाउड तकनीक और एआई के व्यावहारिक उपयोगों को आसान भाषा में समझाया। रोचक हिस्सा 10वीं कक्षा के छात्र सूर्यांशु नभीत की प्रस्तुति रहा। बताया कि कैसे उन्होंने कम उम्र में गूगल की प्रतियोगिता जीती और राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का नाम रोशन किया। इस दौरान खेल-खेल में सीखने की गतिविधियां, आपसी परिचय सत्र और स्वयंसेवकों के सम्मान समारोह भी हुए। अंत में सिद्धार्थ सिंह ने गीतों से सभी का मनोरंजन किया। आयोजन के नेतृत्वकर्ता अनुराग वर्मा और बरखा अग्रवाल ने सभी वक्ताओं, स्वयंसेवकों और प्रतिभागियों का आभार जताया। कहा कि आने वाले समय में भी ऐसे कार्यक्रम होते रहेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।