चलते-चलते - टेक

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

गूगल अपने पिक्सेल 11 फोनों में 'कॉल फॉर मी' फीचर को नया रूप देने जा रहा है, जिससे जेमिनी एआई अब परिजनों से भी बात कर सकेगा। ओपनएआई भी चैटजीपीटी के टेक्स्ट को पहचानने के लिए अदृश्य वॉटरमार्क जोड़ने जा रहा है। इसके अलावा, गूगल ने खोए सामान खोजने के लिए एनएफसी सपोर्ट पेश किया है।

चलते-चलते - टेक

अब आपकी जगह फोन मिलाएगा एआई गूगल अपने पिक्सेल 11 फोनों में ‘कॉल फॉर मी’ फीचर को नया रूप देने की तैयारी कर रहा है। अब जेमिनी एआई केवल व्यावसायिक कॉल तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह परिजनों को भी आपकी तरफ से कॉल कर सकेगा। इसके जरिये जेमिनी आपकी ओर से कोई संदेश साझा कर सकता है, उनसे सवाल पूछ सकता है और उनके जवाब में वापस दे सकता है।चैटजीपीटी के टेक्स्ट में जुड़ा अदृश्य वॉटरमार्कओपनएआई जल्द ही यूरोप से शुरुआत करते हुए चैटजीपीटी द्वारा तैयार किए गए टेक्स्ट में अदृश्य वॉटरमार्क जोड़ने जा रहा है। इससे चैटजीपीटी की मदद से लिखे रिपोर्ट की पहचान आसानी से हो सकेगी।

हालांकि, एआई से लिखे टेक्स्ट में बदलाव करने या छोटे वाक्यों का इस्तेमाल करने पर इसका पता लगाना मुश्किल जरूर हो सकता है।खोया सामान ढूंढना हुआ बेहद आसानगूगल ने अपने सिस्टम सर्विस अपडेट में फाइंड हब से जुड़े टैकर के लिए एनएफसी सपोर्ट पेश किया है। अब यूजर किसी खोए हुए टैग पर बस टैप करके उसकी डिटेल जान सकते हैं। नए ट्रैकर को सेट-अप करना आसान हो गया है, जिसमें टैग्स का नाम चुनना, कैटेगरी तय करना और लेफ्ट-बिहाइंड रिमाइंडर जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsचलते-चलते - टेक