Google Doodle: 44 साल पहले धरती के बाहर पहली बार भेजा गया था Arecibo message, जानें इसके बारे में सब कुछ
Arecibo Message Google Doodle: आज गूगल ने डूडल बनाकर पहली बार धरती से भेजे गए अरसीबो मेसेज को सम्मानित किया है। आज ही के दिन 44 साल पहले पहला रेडियो मैसेज भेजा था। गूगल के मुताबिक वैज्ञानिकों का...
Arecibo Message Google Doodle: आज गूगल ने डूडल बनाकर पहली बार धरती से भेजे गए अरसीबो मेसेज को सम्मानित किया है। आज ही के दिन 44 साल पहले पहला रेडियो मैसेज भेजा था। गूगल के मुताबिक वैज्ञानिकों का समूह ने puerto rico के जंगलों से पहली बार अपने ग्रह पृथ्वी के बाहर रेडियो मेसेज भेजा था। यह ब्रॉडकास्ट काफी शक्तिशाली था लेकिन आज तक इसका रिस्पॉन्स मैसेज नहीं मिला है। वहीं वैज्ञानिकों का कहना है कि इसका रिस्पॉन्स हमें 25 हजार साल बाद मिलेगा।
3 मिनट के इस रेडियो मेसेज में 1,679 बाइनरी डिजिट्स (दो प्राइम नंबरों को मल्टीपल) था, जिन्हें एक ग्रिड यानी 23 कॉलम और 73 पंक्तियों में व्यवस्थित किया जा सकता था। नंबरों की इस सीरीज का लक्ष्य सितारों का वह समूह था, जोकि पृथ्वी से M-13, 25,000 प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित था।
इस ऐतिहासिक ट्रांसमिशन का मुख्य उद्देश्य अरसीबो द्वारा हाल ही में अपग्रेड किए गए रेडियो टेलिस्कोप की क्षमताओं को प्रदर्शित करना था।