जानलेवा हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, गोंडा
Follow us on Google News
share

गोण्डा नगर कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने 19 अगस्त को वेद प्रकाश तिवारी के भतीजे गौरव तिवारी पर धारदार हथियार से हमला किया। यह हमला रंजिश के कारण किया गया था, जिसमें आरोपियों को पहले से न्यायालय द्वारा सजा मिल चुकी थी।

जानलेवा हमला करने के दो आरोपी  गिरफ्तार

गोण्डा, संवाददाता। नगर कोतवाली पुलिस ने जानलेवा हमला करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित वेद प्रकाश तिवारी निवासी ग्राम सोनी हरलाल ने तहरीर दी कि दिनांक 19 अगस्त को वह अपनी दुकान बंद कर सरकुलर रोड पर एक दुकान से घरेलू सामान ले रहे थे । इसी दौरान विपक्षी सूर्य नारायण, दुर्गेश, सक्षम एवं रमन ने उसके भतीजे गौरव तिवारी पर जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला कर दिया , जिससे दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। उसके भाई राम प्रकाश की हत्या के मुकदमे में अभियुक्तों को न्यायालय से आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है तथा उच्च न्यायालय से जमानत पर बाहर हैं।

इसी रंजिश के कारण उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही थी । तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। था। शनिवार को पुलिस की विवेचना के दौरान दोषी पाए गए दो आरोपियों सूर्य नरायन तिवारी पुत्र श्यामलाल तिवारी व दुर्गेश तिवारी पुत्र सूर्य नरायन तिवारी निवासी सोनी हरलाल को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी में दरोगा सन्दीप कुमार, चौकी प्रभारी सोनी गुमटी, सिपाही कुलदीप यादव व सचिन कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजानलेवा हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार