संगठित होकर योजनाओं का लाभ उठाएं किसान
हिन्दुस्तान, गोंडा
गोण्डा में केंद्रीय रेशम बोर्ड के 'मेरा रेशम मेरा अभिमान' अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। किसानों को एफपीओ बनाने, रेशमकीट पालन, और सिल्क समग्र योजना के बारे में जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने वैज्ञानिक तकनीकों और विभागीय योजनाओं से लाभ उठाने का आह्वान किया।

गोण्डा। केंद्रीय रेशम बोर्ड के मेरा रेशम मेरा अभिमान अभियान के तहत मरचौर ग्राम पंचायत में जागरूकता कार्यक्रम में किसानों से एफपीओ बनाकर लाभ उठाने का आह्वान किया गया। किसानों को रेशमकीट पालन, शहतूत उत्पादन और सिल्क समग्र योजना की जानकारी दी गई। क्षेत्रीय रेशम अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक-डी डॉ. राम लखन राम ने वैज्ञानिक एवं उन्नत तकनीकों की जानकारी दी। सहायक निदेशक रेशम विकास विभाग मिथिलेश कुमार सिंह ने विभागीय योजनाओं से अवगत कराया। एफपीओ निदेशक रविशंकर सिंह ने किसानों से योजनाओं का लाभ लेने और रेशम उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।


