चार एसडीएम का तबादला, तीन नए अफसरों की तैनाती

हिन्दुस्तान, गोंडा
Follow us on Google News
share

गोंडा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिले से चार पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। साथ ही जिले में तीन नए उप जिलाधिकारियों (एसडीएम) की तैनात

चार एसडीएम का तबादला, तीन नए अफसरों की तैनाती

गोण्डा, संवाददाता। शासन ने रविवार देर रात जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिले से चार पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। साथ ही जिले में तीन नए उप जिलाधिकारियों (एसडीएम) की तैनाती भी की गई है। तबादला आदेश के अनुसार करनैलगंज एसडीएम नेहा मिश्रा को आजमगढ़ भेजा गया है। वहीं मनकापुर के एसडीएम अविनाश त्रिपाठी का तबादला महाराजगंज, विश्वमित्र सिंह का सिद्धार्थनगर और एसडीएम और गोंडा नगर पालिका परिषद के प्रभारी अधिशासी अधिकारी विशाल कुमार का तबादला सोनभद्र कर दिया गया है। दूसरी ओर शासन ने तीन नए पीसीएस अधिकारियों को गोंडा में तैनाती दी है। कुमार सत्यमजीत, जो इटावा में एसडीएम थे, अब गोंडा में एसडीएम के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

उदित पंवार, जो बरेली में एसडीएम के पद पर तैनात थे, उन्हें भी गोंडा भेजा गया है। इसके अलावा सविता शुक्ला जो लखनऊ में स्थानीय निकाय निदेशालय में सहायक निदेशक थीं, उन्हें एसडीएम गोण्डा बनाया गया है। शासन के आदेश के बाद जल्द ही कार्यमुक्ति और नए अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जिले के प्रशासनिक अफसरों ने तबादले की पुष्टि की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।