समाज की संस्कृति, रीति-रिवाज व सामाजिक अधिकारों पर बनी रणनीति

हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
Follow us on Google News
share

सोर्स: गोंड समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को सोनुवा में हुई। बैठक की अध्यक्षता गुरुचरण नायक ने की। इसमें गोंड संस्कृति, रीति-रिवाज, और जाति संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई। आदिवासी शोध संस्थान के शोध कार्य की समीक्षा की गई। प्रतिनिधिमंडल रांची भेजकर सरकारी अधिकारियों से गोंड समाज के मुद्दों पर चर्चा करेगा।

समाज की संस्कृति, रीति-रिवाज व सामाजिक अधिकारों पर बनी रणनीति

सोनुवा। पश्चिमी सिंहभूम एवं पूर्वी सिंहभूम के गोंड समाज के प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक सोनुवा प्रखंड के टुनिया कला-संस्कृति भवन में गुरुवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के प्रदेश अध्यक्ष गुरुचरण नायक ने की। कार्यक्रम की शुरुआत बड़ादेव की पूजा-अर्चना एवं प्रार्थना के साथ हुई। बैठक में गोंड समाज की संस्कृति, रीति-रिवाज, परंपराओं, सामाजिक अधिकारों तथा जाति संबंधी अभिलेखों में दर्ज विभिन्न प्रविष्टियों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। विशेष रूप से आदिवासी शोध संस्थान रांची द्वारा गोंड समाज की संस्कृति, रीति-रिवाज एवं परंपराओं को लेकर किए गए शोध कार्य की समीक्षा की गई। बैठक में गोंड समाज के खतियानधारियों के खतियान में जाति का उल्लेख अलग-अलग रूपों में दर्ज है।

इन प्रविष्टियों में आवश्यक संशोधन एवं एकरूपता लाने के लिए आगामी रणनीति तैयार करने पर सहमति बनी। इसके अलावा रांची में प्रतिनिधिमंडल भेजने का निर्णय लिया गया। प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल, मुख्यमंत्री, आदिवासी कल्याण मंत्री एवं राजस्व मंत्री से मुलाकात कर गोंड समाज से जुड़े विभिन्न विषयों तथा खतियान में दर्ज जाति संबंधी विसंगतियों की वास्तविक स्थिति से अवगत कराएगा और आवश्यक समाधान की मांग रखेगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसमाज की संस्कृति, रीति-रिवाज व सामाजिक अधिकारों पर बनी रणनीति