सोना 500 रुपये चमका, चांदी 5,000 रुपये फिसली

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

नई दिल्ली में सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें लगातार दूसरे दिन बढ़कर 1,49,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गईं। रुपये की कमजोरी और वैश्विक रुख के कारण सोने में बढ़ोतरी हुई। वहीं, चांदी की कीमत 5,000 रुपये गिरकर 2.27 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। इस सप्ताह सोने में 2,800 रुपये और चांदी में 10,000 रुपये की कमी आई।

सोना 500 रुपये चमका, चांदी 5,000 रुपये फिसली

नई दिल्ली, एजेंसी। राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन तेजी आई और यह 500 रुपये बढ़कर 1,49,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। रुपये के कमजोर होने और मजबूत वैश्विक रुख के कारण सोने में तेजी को समर्थन मिला। इससे पिछले सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,49,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी की कीमत 5,000 रुपये घटकर 2.27 लाख रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) रह गई, जबकि बुधवार को यह 2.32 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। दो सत्रों में सुधार के बावजूद, इस सप्ताह सोने की कीमत में 2,800 रुपये या लगभग दो प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि चांदी की कीमत में 10,000 रुपये या 4.2 प्रतिशत की कमी आई।

'गांधी जयंती' के अवसर पर शुक्रवार को सर्राफा बाजार बंद रहेंगे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसोना 500 रुपये चमका, चांदी 5,000 रुपये फिसली