लिवाली से सोना 300 रुपये चढ़ा, चांदी स्थिर
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें फुटकर और आभूषण विक्रेताओं की लिवाली के कारण 300 रुपये बढ़कर 1,48,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गईं। पिछले सत्र में कीमत 1,48,000 रुपये रही थी। चांदी की कीमत 2,24,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को फुटकर और आभूषण विक्रेताओं की लिवाली के कारण सोने की कीमतें 300 रुपये बढ़कर 1,48,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गईं। पिछले सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,48,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। चांदी की कीमत 2,24,700 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) पर स्थिर रही। व्यापारियों ने कहा कि वैश्विक स्तर पर कीमतें कमजोर होने के बावजूद फुटकर और आभूषण विक्रेताओं की लगातार लिवाली ने घरेलू सोने की कीमतों को सहारा दिया, जबकि चांदी का कारोबार सीमित दायरे में रहा।


