सोना 1,300 रुपये टूटा, चांदी 5,000 रुपये चढ़ी
नई दिल्ली में सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमतें 1,300 रुपये गिर गईं और अब 1.44 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई हैं। इसका कारण वैश्विक बाजार की कमजोरी और मजबूत डॉलर बताया गया। दूसरी ओर, चांदी के भाव में लगातार वृद्धि के साथ यह 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

नई दिल्ली, एजेंसी। राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमतों में 1,300 रुपये की गिरावट आई और यह 1.44 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसकी वजह वैश्विक बाजार के कमजोर रुख और मजबूत डॉलर का इस कीमती धातु पर असर पड़ना था। स्थानीय बाजार के जानकारों के मुताबिक, चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन तेजी जारी रही और यह 5,000 रुपये बढ़कर 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर मिलाकर) हो गई। पिछले सत्र में यह 2,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने का असर सर्राफा कीमतों पर पड़ा, क्योंकि इससे विदेशी खरीदारों के लिए सोना महंगा हो जाता है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 21.75 डॉलर या 0.54 प्रतिशत घटकर 3,986.07 डॉलर प्रति औंस रह गया और चांदी एक प्रतिशत घटकर 58 डॉलर प्रति औंस रह गई।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें


