ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशप्लेन के टॉयलेट में छुपाया था 1.22 करोड़ का सोना, अधिकारियों ने किया जब्त

प्लेन के टॉयलेट में छुपाया था 1.22 करोड़ का सोना, अधिकारियों ने किया जब्त

दुबई से यहां पहंचे एक विमान के शौचालय से 1.22 करोड़ रूपये मूल्य के चार सोने की छड़ें बरामद की गयीं। सीमा शुल्क (कस्टम ड्यूटी) के अधिकारियों ने आज बताया कि कल सुबह सात बज कर 55 मिनट पर यहां पहुंची जेट...

प्लेन के टॉयलेट में छुपाया था 1.22 करोड़ का सोना, अधिकारियों ने किया जब्त
एजेंसी,मंगलूरूSun, 18 Mar 2018 05:16 PM
ऐप पर पढ़ें

दुबई से यहां पहंचे एक विमान के शौचालय से 1.22 करोड़ रूपये मूल्य के चार सोने की छड़ें बरामद की गयीं। सीमा शुल्क (कस्टम ड्यूटी) के अधिकारियों ने आज बताया कि कल सुबह सात बज कर 55 मिनट पर यहां पहुंची जेट एयरवेज की एक विमान के शौचालय से एक- एक किलोग्राम वजन वाली सोने की छड़ें बरामद की गयीं।


सूत्रों ने बताया कि सोने की छड़ें छुपा कर रखी गयी थीं और मुंबई के लिए इसके घरेलू उड़ान के दौरान बरामद की गयी। उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने एक यात्री के पास से सात लाख रूपये मूल्य के सोने के दो बिस्किट बरामद किए। यह यात्री भी इसी विमान से आया था। अधिकारियों ने व्यक्ति को संदिग्ध स्थिति में घूमते देखा और उसे धर दबोचा।


तलाशी के दौरान उसके पास से 227 ग्राम की सोने की दो बिस्किट बरामद की गयी। उन्होंने बताया कि विमान के शौचालय में सोना छुपा कर रखने वाले व्यक्ति की पहचान की जा रही है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें