दीक्षांत समारोह में 34 बेटियां समेत 43 मेधावियों को मिलेगा गोल्ड
बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह 29 जुलाई को

बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह 29 जुलाई को आयोजित हो रहा है। इसमें सत्र 2025-26 में विषयवार सर्वोच्च अंक प्राप्त कर गोल्ड मेडल पाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं की सूची जारी कर दी गई है। मेरिट लिस्ट को विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। गोल्ड मेडलिस्ट के साथ ही कोर्स और विषयवार टॉप टेन मेधावियों की सूची भी अपलोड कर दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि यदि दोनों सूचियों पर किसी को कोई आपत्ति हो तो वह अपना आवेदन पत्र उचित प्रमाण के साथ 16 जुलाई तक विश्वविद्यालय के ई-मेल पर भेजना सुनिश्चित करें।
उसके बाद प्राप्त होने वाला कोई आवेदन पत्र स्वीकार्य नहीं होगा और सूचियों को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। विवि प्रशासन के अनुसार सूची में नियमानुसार केवल नियमित छात्र-छात्राओं को ही शामिल किया गया है। इसमें बैक पेपर, श्रेणी सुधार, भूतपूर्व या गैप वर्ष के छात्र-छात्राओं को शामिल नहीं किया गया है।विवि की ओर से जारी सूची के अनुसार विभिन्न कोर्स में कुल 43 मेधावियों को गोल्ड मेडल दिया जाएगा। पिछले कुछ वर्षों की तरह इस बार भी इसमें बेटियों का दबदबा है। कुल 43 गोल्ड मेडल में से 34 बेटियों के गले में ही पड़ने वाले हैं। इनके अलावा इन्हीं गोल्ड मेडलिस्ट में से एक विद्यार्थी (ओवरऑल टॉपर) को चांसलर अवार्ड भी दिया जाएगा।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


