बीआरडी के तीन छात्रों को मिलेगा गोल्ड मेडल

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेई चिकित्सा विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 15 जुलाई को होगा। इस समारोह में बीआरडी मेडिकल कॉलेज के तीन छात्रों को गोल्ड मेडल मिलेगा। इनमें एनेस्थीसिया से डॉ. रेहाना अंसारी, ऑर्थोपेडिक्स से डॉ. शिवम सिंह और पैथोलॉजी में डॉ. शिवानी शर्मा शामिल हैं।

बीआरडी के तीन छात्रों को मिलेगा गोल्ड मेडल

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेई चिकित्सा विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 15 जुलाई को होना है। इस दीक्षांत समारोह में बीआरडी मेडिकल कॉलेज के तीन छात्रों को गोल्ड मेडल मिलेगा। तीनों छात्र वर्ष 2022 बैच के पीजी छात्र हैं। शुक्रवार को अटल बिहारी वाजपेई चिकित्सा विश्वविद्यालय ने गोल्ड मेडलिस्ट छात्रों की सूची जारी कर दी है। एनेस्थीसिया से परास्नातक डॉ रेहाना अंसारी, ऑर्थोपेडिक्स में पीजी छात्र डॉ शिवम सिंह को गोल्ड मेडल मिला है। इसके अलावा पैथोलॉजी में डॉ शिवानी शर्मा को गोल्ड मेडल पूरे प्रदेश में मिला है। शुक्रवार को चिकित्सा विश्वविद्यालय ने पीजी के 15 विभागों में मेरिट के आधार पर स्वर्ण, रजत और कांस्य से पदकधारियों के नाम का ऐलान किया है।

इसमें डर्मेटोलॉजी, रेस्पिरेट्री मेडिसिन, एनेस्थीसिया, कम्युनिटी मेडिसिन, जनरल मेडिसिन, पैथोलॉजी, पीडियाट्रिक्स, साइकाइट्रिक, रेडियोलॉजी, ईएनटी, जनरल सर्जरी, गायनी, नेत्र रोग और हड्डी रोग विभाग शामिल है। इसकी सूचना चिकित्सा विश्वविद्यालय के डीन मेडिकल ने जारी की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।