ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशश्रीलंका में भयावह विस्फोटों के बाद गोवा के गिरजाघरों में सुरक्षा बढ़ी, सीएम ने पुलिस को दिए निर्देश

श्रीलंका में भयावह विस्फोटों के बाद गोवा के गिरजाघरों में सुरक्षा बढ़ी, सीएम ने पुलिस को दिए निर्देश

गोवा सरकार ने रविवार को श्रीलंका में कई विस्फोट होने के बाद राज्यभर में गिरजाघरों की सुरक्षा कड़ी कर दी। इन विस्फोटों में 207 लोगों की मौत हो गई है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने यहां पत्रकारों से...

श्रीलंका में भयावह विस्फोटों के बाद गोवा के गिरजाघरों में सुरक्षा बढ़ी, सीएम ने पुलिस को दिए निर्देश
लाइव हिन्दुस्तान टीम,पणजी। Mon, 22 Apr 2019 12:10 PM
ऐप पर पढ़ें

गोवा सरकार ने रविवार को श्रीलंका में कई विस्फोट होने के बाद राज्यभर में गिरजाघरों की सुरक्षा कड़ी कर दी। इन विस्फोटों में 207 लोगों की मौत हो गई है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने यहां पत्रकारों से कहा कि उन्होंने पुलिस महानिदेशक प्रणब नंदा को गिरजाघरों की सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया है।

उन्होंने कहा, ''गिरजाघरों के इर्द-गिर्द सुरक्षा पहले ही कड़ी कर दी गयी है। मैं गोवा के आर्कबिशप से भी बात करूंगा और गिरजाघरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उनकी मदद मांगूंगा। उन्होंने श्रीलंका में विस्फोटों की निंदा करते हुए कहा कि गोवा को अतिरिक्त ऐहतियात बरतने की जरूरत है क्योंकि राज्य में गिरजाघरों की संख्या अधिक है।

श्रीलंका के तीन गिरजाघरों और तीन होटलों में एक साथ विस्फोट होने से 160 से अधिक लोग मारे गये और 450 से अधिक घायल हुए।

श्रीलंका में सीरियल धमाकों में 207 लोगों की मौत

श्रीलंका में तीन गिरजाघरों और तीन होटलों में एक के बाद एक हुए विस्फोटों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 207 हो गई और 450 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। द्वीपीय राष्ट्र में यह अभी तक का सबसे भयावह हमला है। मृतकों में करीब नौ विदेशी शामिल हैं।

पुलिस प्रवक्ता रूवन गुनासेखरा ने बताया कि ये विस्फोट स्थानीय समयानुसार पौने नौ बजे ईस्टर प्रार्थना सभा के दौरान कोलंबो के सेंट एंथनी चर्च, पश्चिमी तटीय शहर नेगेम्बो के सेंट सेबेस्टियन चर्च और बट्टिकलोवा के एक चर्च में हुए। वहीं अन्य तीन विस्फोट पांच सितारा होटलों - शंगरीला, द सिनामोन ग्रांड और द किंग्सबरी में हुए। होटल में हुए विस्फोट में घायल विदेशी और स्थानीय लोगों को कोलंबो जनरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

श्रीलंका के आर्थिक सुधार एवं लोक वितरण मंत्री हर्षा डी सेल्वा ने बताया कि धमाकों में विदेशी नागरिकों सहित कई लोग हताहत हुए हैं। अस्पताल से जुडे़ सूत्रों ने बताया कि कोलंबो में 45, नेगेम्बो में 90 और बट्टिकलोवा में 27 लोगों की मौत हो गई। वहीं 450 से अधिक लोग धमाकों में घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि कोलंबो नेशनल हॉस्पिटल में मौजूद 45 शवों में से नौ की पहचान विदेशी नागरिकों के तौर पर हुई है। इनमे कुछ अमेरिकी और ब्रिटिश हैं।

PM मोदी ने श्रीलंका को हर मदद का भरोसा दिलाया, हमले को बताया 'निर्मम'

श्रीलंका: विस्फोट के बाद सेबेस्टियन चर्च का खौफनाक मंजर, दीवारों पर खून के निशान और शवों के टुकड़े

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें