गोवा के 97 वोटरों में से 88 के आवदेन स्वीकार
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
गोवा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने 97 मतदाता मामलों का खुलासा किया है, जिनमें से 88 के आवेदन स्वीकार किए गए हैं। 3 लोग पुर्तगाली पासपोर्ट धारक हैं और 6 लोग भारत के बाहर रहते हैं। चुनाव प्राधिकरण ने विदेश में रह रहे मतदाताओं से संपर्क के लिए प्रशासनिक प्रयासों की ज़िम्मेदारी ली है।

पणजी, एजेंसी। गोवा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने गुरुवार को उन 97 वोटरों के बारे में जानकारी दी, जिनके नाम विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची में नहीं जोड़े गए थे। सीईओ ने ‘एक्स’ पर लिखा कि फॉर्म-6 के तहत जमा किए गए 88 आवेदन स्वीकार कर लिए गए हैं। साझा किए गए डाटा के अनुसार, समीक्षा किए गए कुल 97 मामलों में से 88 ने फॉर्म-6 (वोटर लिस्ट में नाम शामिल करने के लिए आवेदन) भरा है। उनके आवेदन स्वीकार कर लिए गए हैं। तीन मामलों में लोग पुर्तगाली पासपोर्ट धारक पाए गए, जबकि छह मामले ऐसे वोटरों से जुड़े हैं, जो अभी भारत के बाहर रह रहे हैं।
चुनाव प्राधिकरण ने यह भी बताया कि विदेश में रह रहे छह लोगों तक पहुंचने के लिए प्रशासनिक प्रयास किए जा रहे हैं।


