गोमाता की सेवा और सुरक्षा सनातन की पहचान: अशोक छारिया

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

गो सेवक अशोक छारिया ने गो सेवा आवाह्न अभियान के तहत गोमाता की सेवा एवं सुरक्षा के लिए देशभर में 15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों का ज्ञापन डीएम को सौंपा जाएगा। इस अभियान का मुख्य लक्ष्य गो हत्या निषेध के लिए कानून बनाना और गोमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान प्रदान करना है।

गोमाता की सेवा और सुरक्षा सनातन की पहचान: अशोक छारिया

गो सेवक अशोक छारिया ने कहा कि गो सेवा आवाह्न अभियान के तहत गोमाता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित कराने के लिए आज सोमवार को देशभर में 15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों सहित प्रार्थना पर सभी जनपदों के जिला मुख्यालयों में डीएम को सौंपा जाएगा। हापुड़ में करीब एक लाख हस्ताक्षरों के साथ जिला मुख्यालय में डीएम को ज्ञापन सौंपेगे। इसमें गो हत्या निषेध के लिए केंद्रीय कानून का निर्माण, गोमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान प्रदान करना, गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराना और केंद्रीय गो मंत्रालय की स्थापना मुख्य मांग रहेगी। वह रविवार को कोठी गेट स्थित सनातन धर्म सभा में आयोजित बैठक में बोल रहे थे। अशोक छारिया ने कहा कि यह देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान का दूसरा चरण है। पिछले छह महीनों से देशभर के गो सेवकों, संतजनों एवं गोभक्तों के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है। बीती 27 अप्रैल को देशभर की पांच हजार तहसीलों से पांच करोड़ से अधिक नागरिकों के हस्ताक्षर कराकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपे गए थे। अब 27 जुलाई को अभियान का दूसरा चरण है।

यात्रा की तैयारी

मुख्य सेवक रमनदास गोयल ने कहा कि आज सोमवार को ज्ञापन सौंपने से पहले नगर में भव्य प्रार्थना यात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए सुबह 7:30 बजे से 9 बजे तक सभी गो भक्त कोठी गेट स्थित श्रीसनातन धर्म सभा के भवन में एकत्रित होंगे।

प्रार्थना और झांकी

शुभ मुहुर्त में सुबह 8 बजे गोमाता का पूजन होगा। इसके बाद श्रीराम जय राम जय-जय राम विजय मंत्र का सामुहिक जप प्रारंभ होगा जो 9 बजकर 15 मिनट तक चलेगा। इसके बाद सभी गो भक्त झंडे, बैनर, अभियान संदेशों वाले प्लेकार्ड एवं भजन कीर्तन के साथ शांतिपूर्ण प्रार्थना यात्रा के रूप में जिला मुख्यालय की तरफ प्रस्थान करेंगे। भगवान श्रीकृष्ण-बलराम का स्वरूप गोमाता का बछड़ा यात्रा में सबसे आगे रहेगा। गोतामा की झांकी व अभियान के अंतर्गत संकलित हस्ताक्षरों का प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया जाएगा। वृंदावन से दंडी स्वामी श्रीब्रह्मानंद सरस्वती महाराज एवं बृजघाट गोशाला के संतोष बाबा की अगुवाई में यात्रा होगी। उन्होंने अधिक से अधिक गो भक्तों को यात्रा का हिस्सा बनने की अपील की।

कार्यक्रम में शामिल लोग

इस मौके पर अरूण गर्ग, रोहित शर्मा, दीपांशु गर्ग, अलका त्यागी, नितिन गोस्वामी, नारायण पौद्दार, पवन गोयल, पवन बंसल, मनोज रंजन, विनोद गुप्ता, हरिओम अग्रवाल, राजीव सिंघल आदि शामिल रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गो सेवा आवाह्न अभियान का मुख्य उद्देश्य क्या है?
गो सेवा आवाह्न अभियान का मुख्य उद्देश्य गोमाता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करना है।
Mulit Tyagi

लेखक के बारे में

Mulit Tyagi

मुलित त्यागी पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान हापुड़ में ब्यूरो इंचार्ज पर काम कर रहे हैं।

परिचय एवं अनुभव
मुलित त्यागी भारतीय मीडिया जगत का प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 23 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) हापुड़ ब्यूरो में इंचार्ज हैं। 2007 में गढ़मुक्तेश्वर में भूख से मौत प्रकरण में 44 दिनों तक विशेष खबरें की जिससे जरिए उन्हें पत्रकारिता में मजबूत पहचान मिली। भूख से गरीब की मौत, लखीमपुर में बाढ़ का दंश, बदायूं में दो बहनों की लाश पेड़ पर लटकाना, हापुड़ में अरबों रुपये कीमत की सेना की भूमि पर अवैध कब्जे पर बड़ी कार्रवाई जैसी खबरों का मुलित ने ब्रेक किया है।

कॅरियर का सफर
मुलित त्यागी ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2002 में दैनिक जागरण समाचार पत्र से की। यहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2003 में अमर उजाला के साथ जुड़े। अमर उजाला में जूनियर सब एडिटर रहते गढ़मुक्तेश्वर तहसील इंचार्ज बनें। 2012 तक वहीं पर लगातार काम किया। एक जनवरी 2013 को हिन्दुस्तान बरेली में ज्वाइन किया और फिर लखीमपुर जिले में ब्यूरो इंचार्ज बनें। 24 फरवरी 2014 को बदायूं जिले में जिम्मेदारी दी गई। अक्तूबर 2014 से हापुड़ ब्यूरो की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीएससी बायोलॉजी के साथ-साथ बीए और राजनीति विज्ञान में एमए उत्तीर्ण।

कार्य और लक्ष्य
कई मामलों में उन्होंने अनेक एक्सक्लूसिव स्टोरी ब्रेक की हैं। मुलित का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता के साथ सटीक सूचना देने पर केंद्रित है। इसी को केंद्रित करते हुए उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsगोमाता की सेवा और सुरक्षा सनातन की पहचान: अशोक छारिया