खुशी पाने की कोशिश में बढ़ता जा रहा खालीपन

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

दुनिया में खुशी और वेलनेस के नाम पर 1.5 ट्रिलियन डॉलर की इंडस्ट्री काम कर रही है। यह बाजार हर तीन साल में 20-25% बढ़ रहा है, लेकिन लोग फिर भी असंतोष का सामना कर रहे हैं। ये बातें डॉ. मीनाक्षी शहरावत ने एक शिक्षक सम्मेलन में कहीं, जिसमें विभिन्न संस्थानों के शिक्षकों ने भाग लिया।

खुशी पाने की कोशिश में बढ़ता जा रहा खालीपन
खुशी पाने की कोशिश में बढ़ता जा रहा खालीपन

दुनिया में खुशी और वेलनेस के नाम पर करीब 1.5 ट्रिलियन डॉलर की इंडस्ट्री काम कर रही है। यह बाजार हर तीन साल में 20 से 25 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है, लेकिन इसके बावजूद लोगों में खालीपन और असंतोष बना हुआ है। खुशी किसी अंतिम मंजिल का नाम नहीं, बल्कि समस्याओं का सामना कर उन्हें सुलझाने की लगातार चलने वाली प्रक्रिया है। यह बात डॉ. मीनाक्षी शहरावत ने शनिवार को आईसीएसआई के प्रयागराज चैप्टर की ओर से आयोजित शिक्षक सम्मेलन में कही। इसमें इविवि और उसके संबद्ध महाविद्यालयों, उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, शुआट्स, नेहरू ग्राम भारती, जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय, यूनाइटेड यूनिवर्सिटी और वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय समेत विभिन्न संस्थानों के करीब 90 से 100 शिक्षक और प्राध्यापक शामिल हुए।

सम्मेलन के मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि प्रो. अंशुमान मिश्रा, विशेष अतिथि डॉ. पवन जायसवाल और विशेष आमंत्रित अतिथि वित्त अधिकारी सीएस (डॉ.) हिमांशु श्रीवास्तव ने अपनी बात रखी। डॉ. पवन जायसवाल ने कंपनी सचिवों को कॉर्पोरेट तंत्र का मार्गदर्शक बताते हुए कंपनियों और एलएलपी के पारदर्शी संचालन व अनुपालन में उनकी भूमिका पर जोर दिया। सीएस छाया वालिया ने कॉर्पोरेट जगत में कंपनी सचिवों की भूमिका और संभावनाओं पर विचार रखे। आईसीएसआई प्रयागराज चैप्टर के अध्यक्ष सीएस अनुकूल उदय ने अतिथियों का स्वागत किया। डॉ. श्रिया जायसवाल ने संचालन किया, जबकि चैप्टर की सचिव सीएस कृतिका गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में सूंबुल और अमिताभ शुक्ला भी मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsखुशी पाने की कोशिश में बढ़ता जा रहा खालीपन