20 सेकंड की सफाई, बीमारियों से मिलेगा सुरक्षा कवच

हिन्दुस्तान, बरेली
share

वैश्विक हाथ धुलाई दिवस हर साल 15 अक्टूबर को साबुन और पानी से हाथ धोने की आदत के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। हाथों के जरिये रोगाणु शरीर में पहुंचकर बीमारियां पैदा कर सकते हैं। भोजन बनाने और खाने से पहले, शौचालय के बाद और खांसने-छींकने के बाद हाथ धोना जरूरी है। उंगलियों, नाखूनों और हाथों के पीछे की सफाई भी करें। कम से कम 20 सेकंड तक साबुन से हाथ धोकर स्वच्छ पानी से कुल्ला करें।

20 सेकंड की सफाई, बीमारियों से मिलेगा सुरक्षा कवच

खाने से पहले हाथ धोएं, शौचालय के इस्तेमाल के बाद भी साबुन से हाथ साफ करें। सुनने में यह छोटी-सी बात लगती है, लेकिन बीमारियों से बचाव में इसकी भूमिका बेहद अहम है। हाथों की सही सफाई कई संक्रामक बीमारियों का खतरा कम कर सकती है। इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 15 अक्टूबर को वैश्विक हाथ धुलाई दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को साबुन और पानी से हाथ धोने की आदत अपनाने के लिए जागरूक करना है। हाथों के जरिये रोगाणु शरीर में पहुंचकर बीमारियों की वजह बन सकते हैं। इसलिए भोजन बनाने और खाने से पहले, शौचालय के इस्तेमाल के बाद, खांसने-छींकने के बाद और बाहर से घर लौटने पर हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोना चाहिए। नियमित सफाई से दस्त समेत कई संक्रामक बीमारियों का खतरा कम करने में मदद मिलती है।

हाथ धोने का सही तरीका

हथेली के साथ उंगलियों और नाखूनों की भी सफाई

जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. राहुल वाजपेयी ने कहा कि हाथ धोते समय केवल हथेलियों को साफ करना पर्याप्त नहीं है। हाथों के पीछे का हिस्सा, उंगलियों के बीच, अंगूठे और नाखूनों के आसपास भी साबुन लगाकर अच्छी तरह रगड़ना चाहिए। कम से कम 20 सेकंड तक हाथों को साबुन से साफ करने के बाद स्वच्छ पानी से धोना जरूरी है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦वैश्विक हाथ धुलाई दिवस कब मनाया जाता है?−
वैश्विक हाथ धुलाई दिवस 15 अक्टूबर को मनाया जाता है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News20 सेकंड की सफाई, बीमारियों से मिलेगा सुरक्षा कवच