घाटशिला कॉलेज को मिली एनसीसी की एक कंपनी

हिन्दुस्तान, घाटशिला
Follow us on Google News
share

घाटशिला कॉलेज ने छात्रों को अनुशासन, नेतृत्व, और आत्मविश्वास के विकास के लिए एनसीसी की एक कंपनी की स्वीकृति प्राप्त की है। प्राचार्य डॉ. आरके चौधरी ने 37 झारखंड बटालियन एनसीसी के कर्नल विनय आहूजा से संपर्क रखकर यह उपलब्धि हासिल की। यह ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्र के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

घाटशिला कॉलेज को मिली एनसीसी की एक कंपनी

घाटशिला। ग्रामीण एवं आदिवासी बहुल क्षेत्र के विद्यार्थियों को अनुशासन, नेतृत्व, राष्ट्रभक्ति, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास के व्यापक अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में घाटशिला कॉलेज ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। 2017 में महाविद्यालय में एनसीसी की मात्र एक प्लाटून से शुरुआत हुई थी। लंबे समय से महाविद्यालय में एनसीसी की पूर्ण कंपनी स्थापित किए जाने की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। प्राचार्य डॉ. आरके चौधरी ने इस आवश्यकता को विद्यार्थियों के भविष्य से जोड़ते हुए 37 झारखंड बटालियन एनसीसी, जमशेदपुर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विनय आहूजा से लगातार संपर्क एवं संवाद बनाए रखा। घाटशिला कॉलेज को एनसीसी की एक कंपनी की स्वीकृति प्राप्त हो गई।

इसे महाविद्यालय के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्र के युवाओं के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। इस उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ. आरके चौधरी ने शुक्रवार को कर्नल विनय आहूजा से भेंट कर उनका आभार एवं अभिनंदन किया। प्राचार्य ने एनसीसी बटालियन के प्रशासी अधिकारी कर्नल प्रेमचंद्र झा से भी मिल कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsघाटशिला कॉलेज को मिली एनसीसी की एक कंपनी