छिनैती के मोबाइल और तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
जार्जटाउन पुलिस ने छिनैती के मामले में 24 वर्षीय अभिषेक सिंह को गिरफ्तार किया। उसे छीतपुर इलाके में दबोचा गया। उसके पास से एक एंड्रॉयड फोन, तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। अभिषेक आगरा का निवासी है और कालिंदीपुरम में रह रहा था। उसके खिलाफ पहले भी एक मामला दर्ज है।

जार्जटाउन पुलिस ने रविवार को छिनैती के मामले में 24 वर्षीय अभिषेक सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसे सीएमपी डॉट पुल के पास छीतपुर इलाके से दबोचा गया। उसके कब्जे से छिनैती का एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन, तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी मूलरूप से आगरा के राजा की मंडी का रहने वाला है और कालिंदीपुरम में किराये पर रह रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर पहले से कोतवाली थाने में भी एक मुकदमा दर्ज है।


