बरेली में होगा देश का पहला कैटल जीनोमिक्स समिट

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

- लीड्स जेनेटिक्स की ओर से बीएल कामधेनु फार्म्स में 14 और 15 सितंबर को होंगे आयोजन - लीड्स जेनेटिक्स की ओर से बीएल कामधेनु फार्म्स में 14 और 15 सितंबर

बरेली में होगा देश का पहला कैटल जीनोमिक्स समिट

बरेली। पशुपालन क्षेत्र में आनुवंशिक सुधार और आधुनिक प्रजनन तकनीकों को बढ़ावा देने की दिशा में बरेली एक महत्वपूर्ण आयोजन का गवाह बनने जा रहा है। बीएल एग्रो ग्रुप की सहयोगी कंपनी लीड्स जेनेटिक्स की ओर से 14 और 15 सितंबर को फतेहगंज पश्चिमी स्थित बीएल कामधेनु फार्म्स में कैटल जीनोमिक्स समिट 2026 आयोजित किया जाएगा। आयोजकों के मुताबिक, भारत में अपनी तरह का यह पहला समिट होगा। लीड्स जेनेटिक्स के डायरेक्टर आशीष खंडेलवाल ने बताया कि कैटल जीनोमिक्स समिट भारत के पशु प्रजनन क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण कदम है। विज्ञान, तकनीक और देशी आनुवंशिक संसाधनों को एक साथ लाकर यह दिखाने का प्रयास है कि जीनोमिक्स भारतीय मवेशियों के लिए अधिक मजबूत, उत्पादक और टिकाऊ भविष्य तैयार करने में किस तरह मदद कर सकता है। उन्होंने कहा कि यह समिट वैज्ञानिक आदान-प्रदान और सहयोग के साथ देशी मवेशी नस्लों में प्रिसीजन ब्रीडिंग और आनुवंशिक सुधार की संभावनाओं पर चर्चा का मंच बनेगा। समिट में मंत्री, सरकारी अधिकारी, वैज्ञानिक, शोधकर्ता, पशुधन विशेषज्ञ और उद्योग जगत के प्रतिनिधि एक मंच पर जुटेंगे। दो दिवसीय आयोजन में जीनोमिक्स, आईवीएफ और आधुनिक प्रजनन तकनीकों के माध्यम से भारतीय मवेशियों की नस्ल सुधार को अधिक वैज्ञानिक, सटीक और प्रभावी बनाने की संभावनाओं पर चर्चा होगी। इसमें जीनोमिक्स वर्कशॉप के साथ नेक्स्ट-जेनरेशन सीक्वेंसिंग का लाइव प्रदर्शन भी किया जाएगा। विशेषज्ञ आधुनिक तकनीक के जरिए पशुओं की आनुवंशिक क्षमता पहचानने और बेहतर प्रजनन के लिए उसके इस्तेमाल पर चर्चा करेंगे.

पशुधन क्षेत्र में तकनीक पर जोर

समिट का उद्देश्य पशुधन क्षेत्र में वैज्ञानिक तकनीकों के इस्तेमाल को बढ़ावा देना और देशी नस्लों के आनुवंशिक संसाधनों के बेहतर उपयोग की संभावनाएं तलाशना है। जीनोमिक्स आधारित प्रजनन से बेहतर आनुवंशिक क्षमता वाले पशुओं की पहचान और नस्ल सुधार की प्रक्रिया को अधिक सटीक बनाने पर विशेषज्ञ विचार रखेंगे। मालूम हो कि बीएल एग्रो ग्रुप खाद्य उत्पाद, एग्री-टेक, अर्थ साइंसेज और डेयरी इनोवेशन के क्षेत्र में काम करता है। समूह की प्रमुख कंपनी बीएल एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने सरसों के व्यापार से शुरुआत की थी। वर्तमान में बैल कोल्हू और नरिश ब्रांड के माध्यम से खाद्य तेल और खाद्य उत्पादों के क्षेत्र में सक्रिय है।

सामान्य प्रश्न

✦कैटल जीनोमिक्स समिट कब आयोजित हो रहा है?−
कैटल जीनोमिक्स समिट 14 और 15 सितंबर को आयोजित होगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबरेली में होगा देश का पहला कैटल जीनोमिक्स समिट