गोरखपुर से घोसी पहुंची ‘जेन जी कनेक्ट यात्रा’ ने किया जागरुक

हिन्दुस्तान, मऊ
Follow us on Google News
share

- सरकारी भर्तियों में तेजी लाने, प्रतियोगी परीक्षाओं को समय से कराने की मांग ओं, विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से शिक्षा एवं रोजगार से जुड़े सवा

गोरखपुर से घोसी पहुंची ‘जेन जी कनेक्ट यात्रा’ ने किया जागरुक

घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों को लेकर देशभर में चल रही ‘जेन जी कनेक्ट यात्रा’ बुधवार को घोसी पहुंची। साइकिलों पर सवार युवाओं ने यात्रा के माध्यम से सरकारी भर्तियों में तेजी लाने, प्रतियोगी परीक्षाओं को समय से कराने तथा पेपर लीक की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की मांग उठाई। यात्रा में शामिल युवाओं ने हाथों में विभिन्न मांगों से संबंधित पोस्टर लेकर लोगों का ध्यान आकृष्ट किया। यात्रा से जुड़े पर्चे के अनुसार जस्टिस मोर्चा की ओर से 20 अगस्त से 2 अक्तूबर तक ‘जेन जी कनेक्ट यात्रा’ निकाली जा रही है। यात्रा के माध्यम से युवाओं, विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से शिक्षा एवं रोजगार से जुड़े सवालों पर संवाद किया जा रहा है।

यात्रा में सरकारी भर्तियों का परीक्षा कैलेंडर जारी करने, खाली सरकारी पदों को तत्काल भरने, लंबित भर्तियों में तेजी लाने, परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, नकल माफिया और पेपर लीक पर रोक लगाने सहित विभिन्न मांगें उठाई गईं। इसके साथ ही नई शिक्षा नीति को वापस लेने, छात्र-छात्राओं के लिए समान छात्रवृत्ति तथा शिक्षा के क्षेत्र में समान अवसर उपलब्ध कराने की मांग भी रखी गई। आयोजकों के अनुसार यात्रा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से होकर गुजरेगी और 2 अक्टूबर 2026 को लखनऊ में समाप्त होगी। इस यात्रा में मोहम्मद नजम शमीम, सुमन आनंद, राघव ठाकुर, विवेक कुमार सिंह, राजू कुमार, प्रियेश पांडेय, रजत सिंह, जय मौर्य, शशिभूषण, समद, बृजेश साहनी, विवेक मिश्रा, नीरज रेहान, अवनीश मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsगोरखपुर से घोसी पहुंची ‘जेन जी कनेक्ट यात्रा’ ने किया जागरुक