जेन-जी की विकास मॉडल गांधी के विचारों की झलक

हिन्दुस्तान, रांची
share

फोटो है- स्नेहा शर्मा नई पीढ़ी यानी जेन-जी विकास को केवल बड़े शहरों, ऊंची

जेन-जी की विकास मॉडल गांधी के विचारों की झलक

फोटो है- स्नेहा शर्मा

नई पीढ़ी यानी जेन-जी विकास को केवल बड़े शहरों, ऊंची इमारतों और आधुनिक तकनीक तक सीमित नहीं मानती। उसके विकास की सोच में महात्मा गांधी के कई विचार आज भी प्रासंगिक दिखाई देते हैं। गांवों का विकास, स्थानीय स्तर पर रोजगार, कुटीर और लघु उद्योगों को बढ़ावा, स्वच्छता और सहिष्णुता को स्वस्थ समाज की बुनियाद मानना इस पीढ़ी की सोच का हिस्सा है। हालांकि, धैर्य के सवाल पर जेन-जी का नजरिया पिछली पीढ़ियों से अलग है। आजादी के सात दशक से अधिक समय बाद भी मूलभूत सुविधाओं और समस्याओं के समाधान के लिए वर्षों तक इंतजार करने को यह पीढ़ी तैयार नहीं है。

गांवों के विकास को मान रहे देश की तरक्की का आधार- संदीपा

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कक्षा 12 वीं की छात्रा संदीपा कुमारी बेदिया ने बताया कि गांव केवल कृषि तक सीमित क्षेत्र नहीं, बल्कि रोजगार और आर्थिक गतिविधियों के केंद्र भी हैं। उनका मानना है कि गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, इंटरनेट और रोजगार की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराकर पलायन को कम किया जा सकता है। साथ ही स्थानीय संसाधनों और स्थानीय प्रतिभा का इस्तेमाल कर गांवों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया जा रहा है। यह सोच गांधी के ग्राम स्वराज की अवधारणा से भी जुड़ती दिखाई देती है।

कुटीर और लघु उद्योग पर जोर- प्रणव राम तिवारी

बड़े उद्योगों के साथ कुटीर और लघु उद्योगों को बढ़ावा देना भी हमारी प्राथमिकताओं में शामिल है। मारवाड़ी कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई कर रहें प्रणव राम तिवारी का मानना है कि स्थानीय स्तर पर छोटे उद्योग, हस्तशिल्प, खाद्य प्रसंस्करण, कृषि आधारित कारोबार और घरेलू उत्पादन रोजगार के बड़े अवसर पैदा कर सकते हैं। इससे गांवों की अर्थव्यवस्था मजबूत होने के साथ युवाओं को भी अपने क्षेत्र में ही काम मिलने की संभावना बढ़ेगी। साथ ही बेरोजगारी जैसी बड़ी समस्या भी दूरी होगी।

स्वच्छता और सहिष्णुता से बनेगा स्वस्थ समाज - नीतिन कुमार

वर्तमान समय में गांधी के स्वच्छ भारत अभियान हम युवाओं में विशेषकर जेन-जी में पहले की तुलना में अधिक सजग दिखाई देती है। कई युवा सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई से लेकर कचरा प्रबंधन और व्यक्तिगत स्वच्छता तक इसे स्वस्थ समाज के लिए जरूरी मान रहे हैं। साथ ही अक्सर छुट्टियों के दौरान कई युवा सामाजिक स्थलों की साफ-सफाई करने के लिए भी पहुंचते है। इसी तरह अलग-अलग विचार, धर्म, भाषा और जीवनशैली के लोगों के बीच सहिष्णुता को सामाजिक मजबूती का आधार माना जा रहा है। गांधी के विचारों में भी स्वच्छता, अहिंसा और सह-अस्तित्व को महत्वपूर्ण स्थान मिला था।

विकास चाहिए, लेकिन इंतजार नहीं- हर्षिता कुमारी

शहर में सरकारी योजानाओं से लेकर नागरिक समस्याओं का सामाधान तक समय पर नहीं हो पाता है। मारवाड़ी कॉलेज से स्नातक कि पढ़ाई करने वाली हार्षिता ने बताया कि जेन-जी गांधी के विचारों से जुड़े कई पहलुओं पर उन्हें स्वीकार कर रही है, लेकिन उनके धैर्य के मुद्दे पर उनका नजरिया काफी अलग है। उन्होंने कहा कि यह पीढ़ी तेजी से बदलती तकनीक और तत्काल उपलब्ध सूचनाओं के दौर में पली-बढ़ी है। ऐसे में सरकारी सुविधाओं, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और नागरिक समस्याओं के समाधान के लिए लंबा इंतजार करना उन्हें स्वीकार नहीं है। यह दृश्य वर्तमान में कई राज्यों में हो रहे छात्र आंदोलनों में भी देखने को मिला है। युवाओं की अपेक्षा है कि व्यवस्था समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके हो और योजनाओं का लाभ लोगों तक तेजी से पहुंचे।

सामान्य प्रश्न

✦जेन-जी के विकास के बारे में क्या विचार हैं?−
जेन-जी विकास को केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं मानती और गांवों का विकास, स्थानीय रोजगार, और स्वच्छता को महत्वपूर्ण मानती है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजेन-जी की विकास मॉडल गांधी के विचारों की झलक