जीबीपीआईईटी में प्लेसमेंट का आंकड़ा बढ़ा, 220 विद्यार्थियों का हुआ चयन

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

गोविंद बल्लभ पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में सत्र 2025-26 में प्लेसमेंट में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। 415 विद्यार्थियों में से 220 का विभिन्न कंपनियों में चयन हुआ है, जिससे प्लेसमेंट प्रतिशत 53.01 फीसदी रहा। कई कंपनियों ने विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर दिए हैं।

जीबीपीआईईटी में प्लेसमेंट का आंकड़ा बढ़ा, 220 विद्यार्थियों का हुआ चयन

पौड़ी। गोविंद बल्लभ पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (जीबीपीआईईटी) में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में प्लेसमेंट के आंकड़े में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। अंतिम वर्ष के 415 विद्यार्थियों में से 220 का विभिन्न कंपनियों में चयन हुआ है। संस्थान का प्लेसमेंट प्रतिशत 53.01 रहा। वहीं 25 विद्यार्थियों ने जीएटीई परीक्षा उत्तीर्ण की है। इस तरह कुल 245 विद्यार्थियों को रोजगार या उच्च शिक्षा की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिला।

प्लेसमेंट के आंकड़े

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, गाजियाबाद ने संस्थान के 16 विद्यार्थियों का चयन किया है। इन विद्यार्थियों को 14 लाख रुपये वार्षिक का पैकेज मिला। इसके अलावा पर्सेर्वेक्स में आठ लाख, एवेंटआईक्यू में छह लाख और सीआईएनटी में पांच लाख रुपये वार्षिक तक के पैकेज पर विद्यार्थियों का चयन हुआ। नोकिया, केईआई इंडस्ट्रीज, स्मार्टबॉटिक्स, टेक्नोस्ट्रक्चर समेत कई कंपनियों ने भी विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर दिए। पिछले दो सत्रों की तुलना में भी प्लेसमेंट में बढ़ोतरी दर्ज की गई। वर्ष 2023-24 में 437 में से 113 और 2024-25 में 340 में से 152 विद्यार्थियों का प्लेसमेंट हुआ था। इस वर्ष यह संख्या बढ़कर 220 हो गई। डीन प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट डॉ. केएस भाटिया ने इसे प्रशिक्षण, कौशल विकास और प्लेसमेंट टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया। संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) वीके बंगा ने कहा कि विद्यार्थियों को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप तैयार करने और प्रतिष्ठित कंपनियों से जोड़ने के प्रयास लगातार जारी हैं।

अधिक प्रश्न

✦जीबीपीआईईटी में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कितने विद्यार्थियों का प्लेसमेंट हुआ?−
जीबीपीआईईटी में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में 220 विद्यार्थियों का प्लेसमेंट हुआ।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजीबीपीआईईटी में प्लेसमेंट का आंकड़ा बढ़ा, 220 विद्यार्थियों का हुआ चयन