सुखदेव प्रसाद बने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
गायघाट में शनिवार को हुई सामाजिक मंच की बैठक में सुखदेव प्रसाद सिंह को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया। बैठक में शिक्षा के स्तर में सुधार लाने के मुद्दे पर चर्चा की गई। बैठक में कई प्रमुख सदस्य शामिल हुए, जैसे रंजन कुमार, संजीव कुमार संजू और रामनरेश सिंह।

गायघाट। भूसरा स्थित प्रधान कार्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह की अध्यक्षता में गायघाट सामाजिक मंच की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से सुखदेव प्रसाद सिंह को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस दौरान शिक्षा के स्तर में सुधार लाने पर चर्चा की गई। बैठक में रंजन कुमार, संजीव कुमार संजू, सुरेंद्र सिंह, रामनरेश सिंह, जयदेव प्रसाद सिंह, अविनाश उर्फ राजा, हीरा कुमार, उपेंद्र कुंवर, लक्षण सिंह आदि मौजूद थे।


