Bagpat News: पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से गोकश घायल, साथी फरार
Bagpat News: बालैनी। बालैनी क्षेत्र के हरियाखेड़ा गांव में पुलिस टीम ने गौकशी के प्रयासों को thwart किया। गोकशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसमें एक गोकश घायल हुआ। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास में कार्रवाई की और गौकशी के उपकरण तथा एक स्विफ्ट कार बरामद की।

Bagpat News: बालैनी। बालैनी क्षेत्र के हरियाखेड़ा गांव जंगल में गौकशी की घटना को अंजाम देने जा रहे गोकशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक गोकश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने घायल को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बालैनी थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि शनिवार की देर रात मुखबिर द्वारा उन्हें सूचना मिली कि कुछ लोग गौकशी की घटना करने के लिये हरियाखेड़ा गांव जंगल में आये हुए है। जिसके बाद बालैनी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उनकी घेराबंदी की, तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग की गई, तो गौकश आमिर पुत्र सिराजुद्दीन निवासी कांच का पुल मेरठ पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वहीं, उसके साथी अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से भागने में सफल रहे। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गोकश के पास से पुलिस ने एक तमंचा, कारतूस, गौकशी करने के उपकरण, एक जिंदा गोवंश और एक स्विफ्ट कार बरामद की है। सीओ खेकड़ा रोहन चौरसिया का कहना है कि जल्द ही फरार हुए गोकशों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उनके नाम-पते पुलिस को मिल गए हैं।


