गौरव त्यागी हत्याकांड: हत्यारोपियों के घरों पर चले बुलडोजर, हो एनकाउंटर

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

गौरव त्यागी हत्याकांड में महापंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में पुलिस और प्रशासन से आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने और एनकाउंटर की मांग की गई। साथ ही, सात सूत्रीय ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा गया। यदि सोमवार तक मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन किया जाएगा।

गौरव त्यागी हत्याकांड: हत्यारोपियों के घरों पर चले बुलडोजर, हो एनकाउंटर

गौरव त्यागी हत्याकांड में महापंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें एक स्वर में पुलिस, प्रशासन और सरकार से आरोपियों के घर बुलडोजर चलवाने और आरोपियों का एनकाउंटर कराने की मांग को जोरशोर से उठाया गया। इसके साथ ही जिलाधिकारी को संबोधित करते हुए सात सूत्रीय ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा गया। चेतावनी दी गई कि अगर सोमवार तक मांग पूरी नहीं हुई तो जोरदार आन्दोलन किया जाएगा। महापंचायत में आसपास के कई गांवों के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। ग्राम मोहम्मदपुर आजमपुर में गौरव त्यागी हत्याकांड को लेकर महापंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय उपध्यक्ष और किसान नेता मांगे राम त्यागी ने पंचायत को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि गौरव त्यागी ने जिला प्रशासन से शस्त्र लाइसेंस की मांग की थी, लेकिन उसकी फाइल रिजेक्ट कर दी गई। अगर उसके पास लाइसेंस होता तो शायद जान बच सकती थी। उन्होंने कहा कि आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाया जाए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस मुकदमें को अंजाम तक पहुंचाया जाए और सीएम के समक्ष भी मामले को उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून कोई अपने हाथ में न ले। उनकी सज्जनता को कार्यता न समझा जाए। आरोपियों ने एेसी सजा दी जाए ताकि किसी अन्य के बच्चे के साथ इस तरह की वारदात न हो। शांति के हथियार से इस लड़ाई को जीता जाएगा। इस मामले में सोमवार को वह प्रतिनिधि मंडल के साथ डीएम और एसपी से भी मिलेंगे。

महापंचायत के प्रमुख वक्ता

भाकियू (टिकैत) युवा विंग के जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी ने मोहम्मदपुर आजमपुर का नाम बदलकर गौरव नगर रखा जाए और आरोपियों का एनकाउंटर और बुलडोजर की कार्रवाई कराई जाए। अन्य वक्ताओं ने कहा कि पैर में गोली तो आजकल बाइक चोरों के भी लग रही है। हथौड़े से निर्मम हत्या करने की संगीन वारदात करने वालों का एनकाउंट होना चाहिए, जैसे ही सरकार अन्य बदमाशों पर कार्रवाई कर रही है, उसी तरह गौरव त्यागी हत्याकांड के आरोपियों पर कार्रवाई की जाए।वक्ताओं ने कहा कि आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाकर एनकाउंट किया जाए और अन्य मांगों को सोमवार तक पूरा किया जाए, नहीं तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

पुलिस की प्रतिक्रिया

अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने कहा कि कानून के दायरे में जो भी सख्त से सख्त कार्रवाई कर सकते हैं वह की जाएगी। अपराधियों को किसी भी हाल में बक्शा नहीं जाएगा। अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार ने कहा है कि इस हत्याकांड को गंभीरता से लिया जा रहा है। शासन प्रशासन स्तर पर नियमानुसार जो भी किया जा सकता है वह किया जाएगा।

ज्ञापन में की गई मांगें

पंचायत में निखिल त्यागी, अमित त्यागी, बबली त्यागी, योगेंद्र त्यागी, एस.के.त्यागी, चेतन कुमार, ज्ञानेंद्र त्यागी, आलोक त्यागी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

ज्ञापन में यह की गई मांग

जिलाधिकारी को संबोधित करते हुए ज्ञापन अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार को सौंपा गया। जिसमें जब तक मुकदमा विचाराधीर रहे मृत गौरव के परिवार को पुलिस सुरक्षा दी जाए। परिवार को सरकार की तरफ से एक करोड़ की आर्थिक मदद दी जाए। गौरव की पत्नी को एक शस्त्र लाइसेंस दिया जाए। दोनों बच्चों की किसी कांवेंट स्कूल में शिक्षा फ्री दिलाई जाए और 12 वीं की परीक्षा के बाद स्नातक की पढ़ाई भी फ्री हो। हत्यारोपियों के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई के साथ एनकाउंटर भी किया जाए। इस दौरान अपर जिलाधाकारी संदीप कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर, सीओ सिटी अनीता चौहान, थाना प्रभारी प्रवीन कुमार समेत अनेक अधिकारी मौजूद थे。

पुलिस की तैनाती

बड़ी संख्या में पुलिस बल रहा तैनात

गौरव त्यागी हत्याकांड के बाद से गांव में पुलिस बल तैनात है। महापंचायत को लेकर भी पुलिस ने गांव में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे। थाना प्रभारी प्रवीन कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

सामान्य प्रश्न

✦महापंचायत में कौन-कौन से वक्ता शामिल हुए थे?−
पंचायत में निखिल त्यागी, अमित त्यागी, बबली त्यागी, योगेंद्र त्यागी, एस.के.त्यागी, चेतन कुमार, ज्ञानेंद्र त्यागी, आलोक त्यागी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsगौरव त्यागी हत्याकांड: हत्यारोपियों के घरों पर चले बुलडोजर, हो एनकाउंटर