विधायक के पौत्र ने शॉटगन प्रतियोगिता में जीते दो स्वर्ण पदक

हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
Follow us on Google News
share

अम्बेडकरनगर के गर्वित पाण्डेय ने 45वीं नॉर्थ जोन की शॉट गन शूटिंग प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीतकर जिले और प्रदेश का मान बढ़ाया। उन्होंने जूनियर और सीनियर कैटेगरी की ट्रैप स्पर्धा में जीत हासिल की और नेशनल के लिए क्वालीफाई किया। प्रतियोगिता जयपुर के जगतपुरा शूटिंग रेंज में चल रही है।

विधायक के पौत्र ने शॉटगन प्रतियोगिता में जीते दो स्वर्ण पदक
विधायक के पौत्र ने शॉटगन प्रतियोगिता में जीते दो स्वर्ण पदक

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। 45वीं नॉर्थ जोन की शॉट गन शूटिंग प्रतियोगिता में जिले के गर्वित पाण्डेय ने धमाल मचाया। पूर्व सांसद रितेश पांडेय के भतीजे, विधायक राकेश पांडेय के पौत्र और उद्योगपति आशीष पांडेय सड्डू के पुत्र ने 2 स्वर्ण पदक जीता है। जयपुर में चल रही शॉटगन शूटिंग प्रतियोगिता में जिले के गर्वित पाण्डेय ने जूनियर व सीनियर कैटेगरी की ट्रैप स्पर्धा में 2 स्वर्ण पदक जीत कर जिले के साथ प्रदेश का मान बढ़ाया है। स्पर्धा में जीत हासिल कर नेशनल के लिए क्वालीफाई भी कर लिया है। प्रतियोगितादो सितम्बर को शुरू हुई थी। जयपुर के जगतपुरा शूटिंग रेंज में चल रही शॉटगन प्रतियोगिता का समापन सोमवार को होगा।

ट्रैप शूटिंग में नॉर्थ जोन के 10 प्रदेशों के लगभग 350 से खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। अपनी कैटेगरी में अन्य खिलाड़ियों को शिकस्त देते हुए गर्वित पांडेय ने स्वर्ण पदक जीते। वे लखनऊ के अवध राइफल शूटिंग एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहें हैं और आगामी दिसंबर में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता की तैयारी में लग गए हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsविधायक के पौत्र ने शॉटगन प्रतियोगिता में जीते दो स्वर्ण पदक