कुश्ती में गौरव ने जीता जिलास्तरीय खिताब
गौरव कुमार, जो मंझौल के सकरवासा पंचायत का निवासी है, ने जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता-2026 की कुश्ती स्पर्धा में जीत दर्ज की। उसकी सफलता से परिवार और पंचायत में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई थी और प्राचार्य ने उसे बधाई दी।

मंझौल, एक संवाददाता। चेरियाबरियारपुर प्रखंड अंतर्गत सकरवासा पंचायत के वार्ड संख्या 02 निवासी एवं यूएचएस 2 विद्यालय सकरवासा के नौवीं कक्षा के छात्र गौरव कुमार ने जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता-2026 की कुश्ती स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। गौरव ने बताया कि उसकी कामयाबी से पिता संतोष राम और माँ मुन्नी देवी समेत विद्यालय परिवार और पंचायत के लोगों में खुशी का माहौल है। उसने बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग बेगूसराय एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा छह से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में हिस्सा लिया था।
जिला कला संस्कृति अधिकारी श्याम कुमार सहनी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के प्राचार्य मायाराम चौधरी ने गौरव को बधाई देते हुए कहा कि उसकी उपलब्धि विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।


