युवाओं ने नशा त्याग गौ सेवा का संकल्प लिया
हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
अम्बेडकरनगर में शिव बाबा धाम में गौ सेवा एवं गोधन संवर्धन अनुसंधान केन्द्र द्वारा 'गौ बचेगी तो देश बचेगा' अभियान का आगाज़ किया गया। वक्ताओं ने बताया कि युवाओं को नशे से मुँह मोड़कर गौ आधारित जीवनशैली अपनाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में युवाओं ने गौ-सेवा के प्रति शपथ ली।

अम्बेडकरनगर। नगर के शिव बाबा धाम के प्रांगण में गो सेवा एवं गोधन संवर्धन अनुसंधान केन्द्र, मल्लेपुर सरैया के तत्वावधान में केन्द्र के वरिष्ठ लेखाधिकारी कैलाश नाथ तिवारी के नेतृत्व में गौ बचेगी तो देश बचेगा महा-अभियान का शंखनाद किया गया।वक्ताओं ने कहा कि आज युवा नशे के विष से मर रहा है, किसान रसायन से, और गांव बेरोजगारी से जूझ रहा है। इसका एकमात्र समाधान गौ-आधारित जीवनशैली है।पंचगव्य दूध, दही, घी, गोबर, गोमूत्र केवल उत्पाद नहीं, बल्कि संपूर्ण अर्थव्यवस्था है। एक गाय से जैविक खेती, गोबर गैस, पंचगव्य औषधि, साबुन-धूप उद्योग से 5 परिवारों को स्वरोजगार मिल सकता है। संस्थान के अध्यक्ष हनुमान प्रसाद तिवारी ने कहा कि जब गौ सशक्त होगी, तभी गांव, युवा और राष्ट्र सशक्त होगा।
कार्यक्रम में युवाओं ने नशा त्यागकर गौ-सेवा से राष्ट्र-सेवा की शपथ लिया।


