गैस कनेक्शन की केवाईसी की तारीख फिर बढ़ी
हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
- कुमाऊं में 10 फीसदी उपभोक्ताओं ने अब तक नहीं कराई केवाईसी हल्द्वानी, मुख्य

हल्द्वानी। गैस कनेक्शन की केवाईसी कराने से वंचित उपभोक्ताओं को राहत मिली है। सरकार ने केवाईसी की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है। अब उपभोक्ता सात सितंबर तक अपने गैस कनेक्शन की केवाईसी करा सकेंगे। इससे पहले केवाईसी की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई थी। कुमाऊं मंडल में नौ लाख से अधिक घरेलू गैस उपभोक्ता हैं। विभाग के अनुसार इनमें करीब 10 फीसदी उपभोक्ताओं ने अभी तक केवाईसी नहीं कराई है।


