विक्रम शर्मा हत्याकांड के फरार शूटर ने मांगी कारोबारी से रंगदारी, हत्या की धमकी

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड में फरार शूटर विशाल सिंह ने कारोबारी नवल सोंथालिया से रंगदारी मांगी है। रंगदारी नहीं देने पर उसने हत्या की धमकी दी है। पुलिस ने विशाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और कॉल डिटेल की जांच कर रही है।

विक्रम शर्मा हत्याकांड के फरार शूटर ने मांगी कारोबारी से रंगदारी, हत्या की धमकी

गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड में फरार चल रहे शूटर विशाल सिंह ने शहर के कारोबारी नवल सोंथालिया से फोन कर रंगदारी मांगी है। रंगदारी नहीं देने पर उसने हत्या की धमकी भी दी है। सोनारी पुलिस ने नवल सोंथालिया के आवेदन पर विशाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अब आरोपी के बारे में जानकारी जुटाने के साथ ही धमकी देने के लिए इस्तेमाल मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल खंगाल रही है। नवल सोंथालिया ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने पहली बार 4 सितंबर को फोन कर रंगदारी की मांग की थी। इसके बाद वह लगातार फोन कर रंगदारी मांगता रहा। रकम नहीं देने पर हत्या करने की धमकी भी दी गई। लगातार मिल रही धमकी से परेशान होकर उन्होंने पुलिस से शिकायत की।

खुद को बताया विक्रम शर्मा हत्याकांड का आरोपी

पुलिस को दिए आवेदन में कारोबारी ने बताया कि फोन करने वाले युवक ने अपना नाम विशाल सिंह बताया। उसने खुद को विक्रम शर्मा हत्याकांड का आरोपी भी बताया और इसी पहचान का हवाला देते हुए कारोबारी को धमकाया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि धमकी देने वाला वास्तव में विशाल सिंह ही है या किसी दूसरे व्यक्ति ने उसके नाम का इस्तेमाल कर रंगदारी मांगी है। पुलिस के सामने एक सवाल रंगदारी की रकम को लेकर भी है। कारोबारी के अनुसार, जिस रकम की मांग की गई है, वह 25 हजार रुपये है। ऐसे में पुलिस इस बिंदु की भी जांच कर रही है कि कहीं किसी दूसरे व्यक्ति ने किसी अपराधी के नाम का इस्तेमाल कर कारोबारी को डराने और रंगदारी वसूलने का प्रयास तो नहीं किया।

कॉल डिटेल से खुलेगा राज

सोनारी थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस धमकी देने वाले मोबाइल नंबर का कॉल डिटेल रिकॉर्ड निकाल रही है। नंबर के लोकेशन और उससे जुड़े लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी पता कर रही है कि जिस विशाल सिंह का नाम सामने आया है, उसका आपराधिक इतिहास क्या है और वह वर्तमान में कहां है।

सामान्य प्रश्न

✦विशाल सिंह ने नवल सोंथालिया से कब फोन किया?−
विशाल सिंह ने पहली बार 4 सितंबर को नवल सोंथालिया से फोन कर रंगदारी की मांग की थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsविक्रम शर्मा हत्याकांड के फरार शूटर ने मांगी कारोबारी से रंगदारी, हत्या की धमकी