फर्जी दस्तावेज लगाकर गैंगस्टर के शातिर आरोपी की ली जमानत

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

आरोपी ने मुरादाबाद और उत्तराखंड निवासी दो महिलाओं की खतौनी और आधार कार्ड का दुरुपयोगफर्जी दस्तावेज लगाकर गैंगस्टर के शातिर आरोपी की ली जमानतफर्जी दस्

फर्जी दस्तावेज लगाकर गैंगस्टर के शातिर आरोपी की ली जमानत

जिले में कोर्ट में फर्जी दस्तावेज लगाकर गैंगस्टर एक्ट के आरोपी की जमानत करा ली गई। आरोपी ने मुरादाबाद और उत्तराखंड निवासी दो महिलाओं की जमीन की खतौनी, फर्जी आधार कार्ड व फोटो का इस्तेमाल कर विशेष न्यायालय(गैंगस्टर एक्ट) से जमानत हासिल कर ली। इसका पता चलने पर पीड़ित महिलाओं ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगर कोतवाली में मुरादाबाद जिले के थाना डिलारी अंतर्गत ग्राम करनपुर निवासी कमला देवी पत्नी वेदप्रकाश तथा उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर(जसपुर खुर्द) निवासी उषा देवी पत्नी रामवीर सिंह ने तहरीर देकर बताया कि उन दोनों की मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा तहसील के ग्राम करनपुर में पर संयुक्त जमीन है।

​पीड़ित महिलाओं के अनुसार, उन्हें हाल ही में जानकारी मिली कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी जमीन की खतौनी निकलवाकर बुलंदशहर साइबर क्राइम थाने के अंतर्गत गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध आरोपी मुर्तजा सोलंकी उर्फ मुर्तजा खान उर्फ मुर्तजा जफर की जमानत करा दी है। ​महिलाओं का कहना है कि वे कभी बुलंदशहर कोर्ट नहीं आईं और न ही उन्होंने उक्त आरोपी की कोई जमानत ली है। उनके फर्जी आधार कार्ड, खतौनी और फोटो तैयार कर कोर्ट में पेश किए गए हैं। नगर कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर फर्जी दस्तावेज तैयार करने और धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी मुर्तजा सोलंकी उर्फ मुर्तजा खान उर्पु मुर्तजा जफर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsफर्जी दस्तावेज लगाकर गैंगस्टर के शातिर आरोपी की ली जमानत