गैंगेस्टर के वांछित को किया गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, रायबरेली
रायबरेली पुलिस ने गैंगेस्टर राजेश वर्मा को गिरफ्तार किया है। वह लखनऊ के नगरिया थाना के ठाकुरगंज क्षेत्र का वांछित था। पुलिस पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।

रायबरेली। शहर कोतवाली पुलिस ने गैंगेस्टर के वांछित राजेश वर्मा पुत्र स्व. गोमती प्रसाद निवासी लिमरा अस्पतालके सामने नगरिया थाना ठाकुरगंज जिला लखनऊ को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए वांछित से पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में हाजिर कर दिया गया।


