25 हजार का इनामी गैंगस्टर मेरठ-करनाल हाईवे से गिरफ्तार
थाना सरूरपुर पुलिस ने स्वॉट टीम के साथ मिलकर 25 हजार रुपये के गैंगस्टर राहुल शर्मा को गिरफ्तार किया। आरोपी लंबे समय से वांछित था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया। आरोपी पर कई मुकदमे दर्ज हैं।

थाना सरूरपुर पुलिस और स्वॉट टीम देहात ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी काफी समय से वांछित चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल शर्मा पुत्र राजवीर सिंह निवासी जोगीपुरम थाना कंकरखेड़ा के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ सरूरपुर थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था।
मुकदमे में वांछित होने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। आरोपी के लम्बे समय तक फरार रहने के चलते वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।गुरुवार को थाना सरूरपुर पुलिस और स्वॉट टीम देहात ने सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपी को मेरठ-करनाल हाईवे की डाहर के पास टूटी पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की और उसके संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाई। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार राहुल शर्मा के खिलाफ मेरठ के विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।


