निज्जर हत्याकांड: अमेरिका के आरोपों से फिर सुर्खियों में लॉरेंस का अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

सिख अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर आरोप तय होने के बाद उसका संगठित अपराध नेटवर्क फिर सुर्खियों में है। एनआईए ने बताया कि बिश्नोई सिंडिकेट के 700 सक्रिय सदस्य हैं। वह जेल में रहते हुए भी अपने नेटवर्क को संचालित करने में सक्षम रहा है।

निज्जर हत्याकांड: अमेरिका के आरोपों से फिर सुर्खियों में लॉरेंस का अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क

सिख अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर आरोप तय किए जाने के बाद जांच एजेंसियों के रडार पर रहा उसका संगठित अपराध नेटवर्क एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 2023 में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत दाखिल आरोपपत्र में दावा किया था कि बिश्नोई सिंडिकेट के विभिन्न राज्यों में करीब सात सौ सक्रिय सदस्य हैं और उसके विदेशों में भी संपर्क हैं। बिश्नोई को महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट (मकोका) के एक मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में रखा गया था। बाद में उसे गुजरात की एक उच्च सुरक्षा वाली जेल में स्थानांतरित कर दिया गया।कैंपस

राजनीति से अपराध की दुनिया तक :पंजाब विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई करने वाला लॉरेंस शुरुआत में छात्र राजनीति से जुड़ा था। बाद में उस पर हत्या के प्रयास, हमला, लूट और रंगदारी जैसे कई आपराधिक मामले दर्ज हुए।जांच एजेंसियों के अनुसार, उसने बाद में अपने नेटवर्क का विस्तार सुपारी लेकर हत्या, हथियारों की तस्करी, मादक पदार्थों की तस्करी और उगाही तक कर लिया। आरोप है कि जेल में रहते हुए भी वह एन्क्रिप्टेड और इंटरनेट आधारित संचार माध्यमों से अपने गुर्गों को निर्देश देता रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।