फहीम के घर एक-47 से हमले में सजा पर सुनवाई आज
धनबाद, वरीय संवाददाता। गैंगस्टर फहीम खान के वासेपुर स्थित घर पर 2004 में एके-47 से हमले में तीन दोषियों की सजा के बिंदु पर शनिवार को सुनवाई होगी। जिला न्यायालय ने तीन आरोपियों को दोषी करार दिया था। फहीम खान ने छत पर कूदकर अपनी जान बचाई थी, जबकि उसके बॉडीगार्ड की मौके पर ही मौत हो गई थी।

धनबाद, वरीय संवाददाता। गैंगस्टर फहीम खान के वासेपुर स्थित घर पर 2004 में एके-47 से हमले में तीन दोषियों की सजा के बिंदु पर शनिवार को सुनवाई होगी।
सुनवाई की तैयारी
जिला व सत्र न्यायाधीश तृतीय पारस कुमार सिन्हा की अदालत ने सोमवार को फहीम खान के दुश्मन साबिर आलम के भाई शाहिद आलम, वासेपुर निवासी शहादत हुसैन और पटना के शूटर तनवीर आलम को दोषी करार दिया था। फैसला सुनाए जाने के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था।
घटना का विवरण
वासेपुर के कमर मखदूमी रोड स्थित फहीम खान के घर पर 29 जनवरी-2004 को एके-47 से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। हमले के दौरान फहीम खान ने पड़ोसी की छत पर कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई थी। फायरिंग में फहीम के बॉडीगार्ड बिहार के अरवल निवासी विनोद शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं फहीम के रिश्तेदार शाहिद के पैर में गोली लगी थी।
पुलिस की कार्रवाई
हमले के बाद भाग रहे अपराधियों में शामिल सुल्तान को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था। पुलिस ने घटनास्थल से एके-47 की मैगजीन समेत अन्य हथियार और गोलियां बरामद की थीं। मामले की सुनवाई के दौरान फहीम खान, उसके भाई नसीम खान उर्फ सानू समेत 18 लोगों ने अदालत में गवाही दी थी।

