25 हजार का इनामी गैंगस्टर मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, रामपुर
Follow us on Google News
share

सैफनी/शाहबाद। गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को रविवार रात शाहबाद पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान शरीफ के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ आठ मुकदमे दर्ज हैं।

25 हजार का इनामी गैंगस्टर मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

सैफनी/शाहबाद। गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को रविवार रात शाहबाद पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार, रविवार रात कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम वांछित आरोपियों की तलाश में चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान ग्राम खंजीपुरा से नादरगंज जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध युवक बाइक से आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह बाइक मोड़कर भागने लगा। इसी दौरान उसकी बाइक गिर गई और आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके बाएं पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया。

गिरफ्तार आरोपी की पहचान

गिरफ्तार आरोपी की पहचान ग्राम ओसी निवासी शरीफ के रूप में हुई है। वह गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित था और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। तलाशी के दौरान उसके पास से एक तमंचा, दो कारतूस, एक खोखा बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस मुठभेड़ और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस की जांच और परामर्श

रविवार रात शाहबाद पुलिस और एसओजी टीम वांछित आरोपियों की तलाश में चेकिंग कर रही थी इसी दौरान गैंगस्टर वांछित आरोपी शरीफ आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस पार्टी पर जानसे मारने की नियत से फायर कर दिया।

अनुराग सिंह, एएसपी, रामपुर

शरीफ पर दर्ज मुकदमे

शरीफ पर दर्ज हैं आठ मुकदमे

सैफनी/शाहबाद। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार इनामी बदमाश शरीफ पुत्र सूखा थाना शाहबाद का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, आबकारी अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम तथा गोवध निवारण से जुड़े आठ मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार वह लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है और गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार चल रहा था।

सामान्य प्रश्न

गैंगस्टर शरीफ का असली नाम क्या है?
गैंगस्टर शरीफ का असली नाम शरीफ पुत्र सूखा है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें