गैंगस्टर गिरोह पर अदालत का शिकंजा, तीन दोषियों को दो-दो साल की सजा

हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share

आर्थिक लाभ के लिए संगठित गिरोह बनाकर अपराध करने का मामला, तीनों पर पांच-पांच हजार

गैंगस्टर गिरोह पर अदालत का शिकंजा, तीन दोषियों को दो-दो साल की सजा

सहारनपुर। गैंगस्टर एक्ट के मामले में अदालत ने तीन आरोपियों को दोषी करार देते हुए दो-दो वर्ष के कठोर कारावास और पांच-पांच हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। मजबूत पैरवी और प्रभावी मॉनिटरिंग के चलते यह कार्रवाई हुई। मंडी कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र राणा ने बताया कि 30 मार्च 2017 को थाना मंडी पुलिस को निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा की सूचना मिली थी कि शिवचरण उर्फ शिवा पुत्र सेवाराम निवासी मेलागढ़ थाना कुतुबशेर, सालिम तेली पुत्र स्वर्गीय आलिम निवासी मोहल्ला सिराज कालोनी खाताखेड़ी खुर्दी, दीपक वाली गली थाना मंडी तथा सुन्दर पुत्र नत्थन निवासी मोलागढ़ थाना कुतुबशेर ने संगठित गिरोह बनाया हुआ है।

गिरोह द्वारा आर्थिक लाभ के लिए अपराध कर जनता में भय व्याप्त किया जा रहा था।इस संबंध में थाना मंडी में मु.अ.सं. 164/2017, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामला अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश, गैंगस्टर एक्ट, कक्ष संख्या-12 के न्यायालय में विचाराधीन रहा। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत अभियोजन की प्रभावी पैरवी और साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने शिवचरण उर्फ शिवा, सालिम तेली और सुन्दर को दोषी ठहराया। अदालत ने तीनों को दो-दो वर्ष के कठोर कारावास और पांच-पांच हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsगैंगस्टर गिरोह पर अदालत का शिकंजा, तीन दोषियों को दो-दो साल की सजा