गैंगस्टर के चार आरोपित गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, ललितपुर
ललितपुर में कोतवाली सदर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों में गोलू, आमिर, जावेद और सूरज शामिल हैं।

गैंगस्टर के चार आरोपित गिरफ्तारललितपुर। कोतवाली सदर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 04 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें 32 वर्षीय गोलू उर्फ फिरोज पुत्र सलीम कुरैशी व 34 वर्षीय आमिर पुत्र सलीम कुरैशी निवासीगण मुहल्ला अजीतापुरा कसाई मण्डी, 32 वर्षीय जावेद खान पुत्र बब्लू उर्फ इरसाद खान निवासी जामा मस्जिद के सामने मोहल्ला घुसयाना व 29 वर्षीय सूरज उर्फ फुल्ला अहिरवार पुत्र देवेन्द्र सिंह निवासी झांसीपुरा शामिल हैं।


