गैंगस्टर एक्ट के मुकदमा में वांछित बदमाश गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, आजमगढ़
Follow us on Google News
share

आजमगढ़ में कंधरापुर थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित बदमाश राज निषाद को मड़या मोहल्ला से गिरफ्तार किया। राज पर चेन स्नेचिंग, मारपीट और पुलिस पर फायरिंग के मुकदमे हैं। उसके पास से अवैध शस्त्र और चेन बरामद हुई। वह लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था।

गैंगस्टर एक्ट के मुकदमा में वांछित बदमाश गिरफ्तार

आजमगढ़, संवाददाता। कंधरापुर थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे एक बदमाश को नगर के मड़या मोहल्ला से शुक्रवार की रात को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया बदमाश चेन स्नेचिंग, मारपीट, धमकी और पुलिस टीम पर फायरिंग करने के मुकदमे में शामिल होने पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। पकड़ा गया अपराधी राज निषाद पुत्र हरिराम निषाद नगर के मोहल्ला राहुल नगर मड़या का निवासी है। वह काफी दिनों से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रहा है। 26 मार्च 2026 को भंवरनाथ क्षेत्र में महिला से चेन स्नेचिंग की घटना में उसकी संलिप्तता सामने आई थी।

पुलिस ने घटना से संबंधित चेन भी बरामद की थी। 29 मार्च को पुलिस चेकिंग के दौरान अपने साथियों के साथ पुलिस टीम पर फायरिंग की घटना को भी अंजाम दिया था। इस मुकदमे में वांछित राज निषाद को पुलिस ने अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार किया था। उसके आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए कंधरापुर थाने की पुलिस ने उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsगैंगस्टर एक्ट के मुकदमा में वांछित बदमाश गिरफ्तार