गंगाधारा में युवा विचार, नवाचार और मजबूत भारत पर होगा मंथन
गंगधारा-3.0 का आयोजन 21 नवंबर को युवा सोच से मजबूत भारत की दिशा तक: त्रिवेंद्र देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। देवभूमि विकास संस्थान की बैठक में सर्वसम्म

देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। देवभूमि विकास संस्थान की बैठक में सर्वसम्मति से ‘गंगधारा-3.0’ के आयोजन की तिथि 21 नवंबर निर्धारित की गई है। कार्यक्रम का संभावित आयोजन स्थल स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी, जॉलीग्रांट रहेगा।संस्थान के संरक्षक एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में शनिवार को हुई बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा हुई। एक दिवसीय इस आयोजन में तीन सत्र होंगे, जिनमें युवा सोच, नवाचार, राष्ट्र निर्माण और मजबूत भारत जैसे विषयों पर विचार-विमर्श होगा। संभावित वक्ताओं में सांसद बांसुरी स्वराज, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत तथा आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रो. केके पंत सहित विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल होंगे।
त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि गंगधारा-3.0 की विशेषता इस बार जेन-जी की सोच और आकांक्षाओं को केंद्र में रखना होगी। देहरादून, हरिद्वार और रुड़की के महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राएं इसमें सहभागी होंगे। ‘आज का युवा क्या चाहता है’ और मजबूत भारत को लेकर युवाओं के विचारों को मंच दिया जाएगा। कृषि, नवाचार एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि गंगधारा-3.0 का मूल उद्देश्य युवा पीढ़ी की सोच को सुनना, उनकी आकांक्षाओं को समझना और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनके दृष्टिकोण को व्यापक मंच प्रदान करना है। बैठक में कीर्ति रावत, डॉ. एचसी पुरोहित, सतेंद्र सिंह, दर्शन सिंह रावत, उमेश्वर सिंह रावत उपस्थित रहे।

