अब सिर्फ हाथीदह और गांधी घाट पर खतरे के निशान से ऊपर गंगा
पटना जिले के सभी प्रमुख घाटों पर गंगा का जल स्तर खतरे के निशान से नीचे बह रहा है, केवल गांधीघाट और हाथीदह में यह उच्च स्तर पर है। जल संसाधन विभाग की रिपोर्ट में बताया गया है कि मनेर और दीघा घाट पर जल स्तर लगातार घट रहा है, जबकि प्रयागराज, वाराणसी और बक्सर में जल स्तर बढ़ रहा है।

गांधीघाट और हाथीदह को छोड़ पटना जिले के सभी प्रमुख घाटों पर गंगा खतरे के निशान से नीचे बह रही है। सभी प्रमुख घाटों पर पानी के लगातार घटने के संकेत हैं। जल संसाधन विभाग की बाढ़ नियंत्रण शाखा द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार पटना के मनेर और दीघा घाट पर पानी खतरे के निशान से कुछ नीचे पहुंच चुका है। गांधी घाट और हाथीदह में अब भी गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। गांधीघाट में गंगा का जल स्तर खतरे के निशान 48.60 से कुछ ऊपर 48.96 और हाथीदह में 41.76 की बजाय 42.27 मीटर पर बह रही है।
मनेर, दीघाघाट पर यह अब खतरे के निशान से नीचे बह रही है। विभाग के एक अभियंता ने बताया कि प्रयागराज, वाराणसी और बक्सर में अब भी गंगा खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। तीनों जगहों पर पानी और बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। ऐसे में अगले तीन-चार दिन तक यहां के घाटों पर भी जलस्तर में कुछ बढ़ोतरी की आशंका है।


