सबौर के निचले इलाकों से पानी उतरना शुरू
हिन्दुस्तान, भागलपुर
गंगा के जलस्तर में वृद्धि के बाद सबौर के कई निचले इलाकों में पानी प्रवेश कर गया था। सोमवार सुबह से जलस्तर में कमी आने के बाद निचले इलाकों से पानी उतरना शुरू हो गया है। घोषपुर, इंग्लिश, फरका और ममलखा जैसे स्थानों पर पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है।

सबौर, संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के कई इलाकों में गंगा के जलस्तर में वृद्धि के बाद निचले इलाकों में पानी प्रवेश कर गया था। सोमवार की सुबह से गंगा के पानी में आई कमी के बाद निचले इलाकों से पानी उतरना शुरू हो गया है। घोषपुर, इंग्लिश, फरका, ममलखा सहित कई जगहों पर पानी प्रवेश किया था, लेकिन धीरे-धीरे वह उतरने लगा है।

