हाथीदह में गंगा खतरे के निशान से महज एक मीटर नीचे

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

बीहट में गंगा का जलस्तर सोमवार को 40.75 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से महज एक मीटर नीचे है। इस वर्ष का सर्वाधिक जलस्तर है। बाया नदी भी खतरे के निशान से दो मीटर नीचे बह रही है और जलस्तर और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

हाथीदह में गंगा खतरे के निशान से महज एक मीटर नीचे

बीहट। गंगा के जलस्तर में वृद्धि का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार की सुबह हाथीदह में गंगा का जलस्तर 40.75 मीटर दर्ज किया गया है। गंगा फिलहाल खतरे के निशान से महज एक मीटर नीचे बह रही है। सोमवार को इस वर्ष का गंगा का सर्वाधिक जलस्तर दर्ज किया गया है। वहीं, गंगा की सहायक नदी बाया के जलस्तर में वृद्धि जारी है। बछवाड़ा में बाया नदी खतरे के निशान से फिलहाल दो मीटर नीचे बह रही है। बाढ़ प्रमंडल बेगूसराय के कार्यपालक अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि फिलहाल गंगा का जलस्तर अभी बढ़ने के ही संकेत हैं। (नि.सं.)

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsहाथीदह में गंगा खतरे के निशान से महज एक मीटर नीचे