अब भी गंगा खतरे के निशान से 35 सेमी ऊपर
साहिबगंज में गंगा का जलस्तर तेजी से घट रहा है, जो प्रति घंटे आधा सेमी कम हो रहा है। गंगा अभी भी खतरे के निशान से 35 सेमी ऊपर बह रही है। मंगलवार से मानिकचक और राजमहल के बीच फेरी सेवा फिर से शुरू होने की सूचना मिली है, जो सुरक्षा कारणों से पहले बंद कर दी गई थी।

साहिबगंज । साहिबगंज में गंगा का जलस्तर तेजी से घट रहा है। प्रति एक घंटे पर आधा सेमी जलस्तर घट रहा है। हालांकि अब भी यहां गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक गंगा का जलस्तर मंगलवार की सुबह छह बजे तक 27.60 मीटर पर पहुंच जाने की संभावना है। यहां गंगा 27.25 मीटर पर खतरे के निशान को पार कर जाता है। मतबल अब भी गंगा यहां खतरे के निशान से करीब 35 सेमी ऊपर बह रही है। उधर, आयोग की रिपोर्ट में कहा गया है कि बक्सर ,पटना,हाथीदह,मुंगेर,भागलपुर,कहलगांव में गंगा का जलस्तर तेजी से घट रहा है। यहां तक की पश्चिम बंगाल के फरक्का में भी गंगा का जलस्तर घट रहा है। इसका सीधा असर यहां भी पड़ा है।
गंगा का जलस्तर :
21 सितम्बर को सुबह 06:00 बजे
27.84 मीटर
21 सितम्बर को सुबह 10:00 बजे
27.82 मीटर
21 सितम्बर को शाम छह बजे 27.80 मीटर
15 दिनों से बंद फेरी सेवा आज से शुरू
राजमहल, प्रतिनिधि। मानिकचक (पश्चिम बंगाल) और राजमहल(झारखंड) के बीच गंगा में चलने वाली फेरी सेवा मंगलवार से पुन: शुरू हो जाएगी। घाट प्रबंधक में बताया कि बीते छह सितंबर से लगातार गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण फेरी सेवा को सुरक्षा के दृष्टि से बंद कर दिया गया था। गंगा का जलस्तर घटने के कारण सेवा को पुन: वाहल कर दिया गया है।

